अनंत-राधिका ने इंग्लिश में लिए सात वचन, हुए भावुक, लोग बोले- रस्म भारतीय, वचन विदेशी...

Anant-Radhika Vachan Video: 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश और विदेशों से दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के काफी सारे कलाकार भी इस शादी में शामिल हुए थे। अनंत और राधिका ने भी मंडप पर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक दूसरे को वचन भी दिए।
इतना ही नहीं आपको बता दें की अनंत और राधिका ने मंडप पर खड़े होकर इंग्लिश में वचन पढ़े। राधिका ने वादा करते हुए कहा कि उनके घर एक सुरक्षित जगह होगा जो प्यार, एहसास और साथ से भरा हुआ होगा। इसी के अलावा अनंत ने भी राधिका से सपनों का घर बनाने का वादा किया।
इस दौरान राधिका भी भावुक होती नजर आई और अनंत को वचन देती है कि "हमारा घर सिर्फ रहने के लिए एक जगह नहीं होगी बल्कि उसमें हमारे प्यार और साथ की भावना भी बनी रहेगी। हम जहां पर भी साथ होंगे वह हमारा घर बन जाएगा।"
अनंत ने कहा कि "राधिका, श्री कृष्ण के आशीर्वाद से मैं वादा करता हूं। हम साथ में मिलकर अपने सपनों का आशियाना बनाएंगे। हमारा घर सिर्फ रहने के लिए चार दिवारी का नहीं बना होगा। उसने प्यार होगा और हम चाहे जहां भी रहे वहां हमारा घर होगा। जो सिर्फ प्यार से भरपूर होगा।"
लेकिन अब अनंत और राधिका की इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो अंबानी परिवार को ट्रोल करते हुए कहा कि अगर सब कुछ इतना संस्कारी तौर पर हो रहा है तो वचन भी हिंदी या गुजराती में होने चाहिए थे।


Click it and Unblock the Notifications