Anant Radhika Sangeet: सारी टेंशन भूल हार्दिक पांड्या ने किया जमकर डांस, फैन्स बोले- कितना दर्द छिपा है...

Anant Radhika Sangeet: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों वर्ल्ड कप और अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हैं। बता दें कि बीते दिन अंबानी हाउस में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या समेत अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे। इस खास मौके पर पहले तो हार्दिक पांड्या को अकेले स्पॉट किया गया जहां बाकी सभी मेहमान कपल के साथ आए थे वहीं हार्दिक को अकेला देख फैन्स को उनकी चिंता हुई, लेकिन बाद में नीता अंबानी ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। बता दें कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन के कैप्टन भी हैं। और रोहित मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जिस वजह से खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया गया था।
अनंत राधिका के संगीत में नाचे हार्दिक
बता दें कि अनंत राधिका के संगीत में हार्दिक पांड्या उनके भाई और उनकी भाभी भी नजर आई थीं। परिवार के साथ हार्दिक पांड्या का संगीत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या बादशाह के गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। कभी वह जमकर डांस करते हैं तो कभी वह आंखें बंद करके गाने में खोए नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या का इस डांस को देख यूजर्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।
यूजर्स ने जमकर किया कमेंट
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा वाह पांड्या क्या डांस करते हो तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपने तो दिल जीत लिया है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कितना दर्द छिपा है। अंदर दर्द और चेहरे पर मुस्कान रखना आसान नहीं होता है। बता दें कि आए दिनों हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक के तलाक की खबरें भी तेज हैं, ना केवल नताशा स्तांकोविक के हार्दिक को वर्ल्डकप जीत की बधाई दी और ना ही उन्होंने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications