अनंत राधिका के रिसेप्शन में पीएम मोदी के पास बैठ श्लोका अंबानी ले रही थीं खर्राटे! जमकर वायरल हो रहा VIDEO

Shloka Ambani Viral Video: अनंत राधिका के एक के बाद एक फंक्शन चल रहे हैं। पहले दोनों का प्री-वेडिंग कापी लंबा चला फिर 1 जुलाई से अंबानी हाउस में शादी की शहनाइयां बजने लगीं। कभी संगीत हुआ तो कभी हल्दी मेहंदी का फंक्शन हुआ। बता दें कि दोनों ने 12 जुलाई को सात फेरे लिए थे। जिसके बाद आशीर्वाद सेरेमनी हुई और बीती रात रिसेप्शन हुआ था। वहीं आज 15 जुलाई को भी अंबानी हाउस में एक छोटा फंक्शन रखा जा रहा है। अंबानीज़ के सारे ही फंक्शन काफी ग्रैंड लेवल पर हो रहे हैं। इन फंक्शन को करवाने में चाहें कितने भी वेडिंग प्लानर लगे हों, लेकिन घरवालों को थकान तो हो ही जाती है।
आशीर्वाद सेरेमनी के दौरान श्लोका ने मारीं झपकियां
दरअसल नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका अंबानी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्लोका अंबानी आशीर्वाद सेरेमनी में पति आकाश अंबानी और पीएम मोदी के साथ बैठी नजर आ रही हैं। लगातार चल रहे फंक्शन की वजह से श्लोका अंबानी काफी थकान महसूस करती हैं, इसी दौरान श्लोका अंबानी पहले को झपकियां खाती हैं फिर वह कुछ मिनटों की गहरी नींद में चली जाती हैं।
खुद को उठाती हैं श्लोका
श्लोका जैसे ही उठती हैं वह चारों तरफ देखती हैं और फिर अपने आपको फ्रेश महसूस कराने की कोशिश करती हैं। क्योंकि जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पूरा कैमरों से भरा हुआ था और सबसे बड़ी बात पास में ही पीएम मोदी और कई बड़े इंटरनेशनल स्टार्स बैठे हुए थे। बता दें कि इस वीडियो में आकाश अंबानी श्लोका की ओर देखते भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा फंक्शन ही इतने हो रहे हैं कि थकान तो हो ही जाएगी। तो वहीं दूसरे ने कहा श्लोका के दो बच्चे हैं वो भी छोटे इसके बाद भी वह सब देख रही है।


Click it and Unblock the Notifications











