..................... Anant-Radhika Haldi: sara ali khan, ananya panday, salman khan many stars came on Anant-Radhika's haldi - Hindi Filmibeat

Anant-Radhika Haldi: अनंत-राधिका के हल्दी-मेहंदी समारोह में पहुंचे ये सितारे, अंबानी हाउस में जमी रौनक

Anant-Radhika Haldi

Anant-Radhika Haldi: इन दिनों अंबानी हाउस में जमकर रौनक जमी है और जमे भी क्यों ना आखिरकार नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी जो है। खबरों की माने तो दोनों की शादी 12 जुलाई को मुंबई के एंटीलिया में होगी। दोनों की शादी की रस्में काफी भी काफी धूमधाम से हो रही हैं। बता दें कि जहां अभी तक देखा गया कि अनंत राधिका के संगीत में विदेशी कलाकार जस्टिन बीबर ने आकर धमाल मचाया था तो वहीं अब हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड सितारे धमाल मचा रहे हैं।

जी हां, बीते दिन अनंत राधिका की हल्दी थी और इस खास मौके पर कई सितारे हल्दी फंक्शन में पहुंचे और इस फंक्शन में रौनक जमाई चलिए देखते हैं तस्वीरें।

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह भी अनंत राधिका की हल्दी में शामिल हुए थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां वह हल्दी से पूरी तरह से लिपटे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनंत राधिका की हल्दी में रणवीर सिंह ने जमकर धमाल मचाया है।

सारा और अनन्या कपूर
अनंत राधिका के लगभग हर फंक्शन में ही सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आई हैं। इस खास मौके पर सारा अली खान गुजराती स्टाइल का लहंगा चोली पहने दिखीं तो वहीं अनन्या पांडे न्यूड कलर का सूट पहने नजर आईं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग दिख रही है।

जाह्नवी कपूर पिता बोनी कपूर और बॉयफ्रेंड साथ आईं नजर
बता दें कि इस खास फंक्शन में चार चांद लगाने के लिए जाह्नवी कपूर पीले रंग की शिमरी साड़ी पहने नजर आईं। इस फंक्शन में उनके साथ पिता बोनी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर का लुक देखने लायक है।

सलमान खान
सलमान खान भी अनंत राधिका के लगभग हर फंक्शन में आए ही हैं। जामनगर प्री-वेडिंग हो या इटली प्री वेडिंग हो सलमान खान ने फंक्शन में आकर खूब धूम मचाई। वह सिर्फ आए ही नहीं बल्कि जमकर डांस भी किया। बता दें कि हल्दी फंक्शन में भी सलमान खान दिखें। ऑरेंज कलर के कुर्ते और ब्लैक जींस पहने सलमान खान काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X