..................... anant radhika haldi ceremony Khushi Kapoor and Vedang Raina arrived in this condition fans shocked - Hindi Filmibeat

Anant Radhika की हल्दी में इस हालत में पहुंचे खुशी कपूर और वेदांग रैना, लोग बोले- बस यही देखने को रह गया था

Khushi Kapoor

Anant Radhika Haldi Ceremony: अनंत राधिका की शादी और सभी फंक्शन काफी धूम धाम से मनाए जा रहे हैं। बता दें कि अनंत राधिका के प्री वेडिंग जब इतने अलीशान तरह से किया गया था। तब आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि शादी के बाकी फंक्शन कितने धूमधाम से किए जा रहे होंगे। बता दें कि 8 जुलाई को अनंत राधिका की हल्दी सेरेमनी थी। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे और बिजनेसमैन शामिल हुए थे।

बता दें कि हल्दी सेरेमनी के लिए अनन्या पांडे, सारा अली खान, रणवीर सिंह, सलमान खान, शिखर पहाड़िया, समेत तमाम बॉलीवुड सितारे हल्दी फंक्शन में धूम मचाते नजर आए। बता दें कि इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना भी शामिल हुए थे, लेकिन हाल हाल ही में दोनों का एक वीडियो राधिका-अनंत की हल्दी सेरेमनी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां इस फंक्शन में सभी मेहमान सजे धजे नजर आ रहे हैं वहीं खुशी और वेदांग को यूं देख फैन्स चौंक गए हैं।

जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशी कपूर जो हमेशा सजी धजी नजर आती हैं वह इस फंक्शन में नीले रंग की लूज टी शर्ट और लोअर पहनी नजर आ रही हैं। खुशी के हाथ में एक गुलदस्ता भी नजर आ रहा है। वहीं खुशी के पीछे ही वेदांग रैना भी चलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों ने एक ही रंग के और एक जैसे ही कपड़े पहने हुए हैं। इन दिनों को ऐसे देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा बस यही देखने को रह गया था दोनों लग रहा है घर की पूरी जिम्मेदारी उठा रहे हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा हमें तो समझ ये नहीं आ रहा है कि ये दोनों हल्दी फंक्शन में नाइट सूट में क्या कर रहे हैं। बता दें कि दोनों के यूं देख यूजर्स ने कमेंट बॉक्स भर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X