अनंत-राधिका का जामनगर में हुआ ग्रैंड वेलकम, आज तक नहीं देखा होगा बहुरानी का इस तरह का स्वागत

anant Radhika

Anant Radhika grand welcome in Jamnagar: अंबानी फैमिली में चाहें कोई भी फंक्शन क्यों ना हो। हर छोटे से लेकर बड़ा फंक्शन भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं इस बार तो नीता अंबानी के छोटे बेटे की शादी है। आखिर इस खास मौके को नीता अंबानी कैसे छोड़ सकती हैं। जी हां, अनंत राधिका की शादी का फंक्शन देख दुनिया में छाया हुआ है। देश के ही नहीं बल्कि विदेशी VVIP मेहमान भी शादी में शामिल हुए थे। बता दें कि शादी के ग्रैंड फंक्शन करने के बाद अब नीता और मुकेश अंबानी ने लंदन में पोस्ट वोडिंग फंक्शन रखा है। बीती रात अंबानी फैमिली को लंदन रवाना होते देखा गया था।

लंदन जाने से पहले जामनगर गए अनंत राधिका
लेकिन अनंत और राधिका यानी कि दूल्हा दुल्हन ने शादी के तुरंत बाद लंदन जाने से पहले जामनगर जाना जरूरी समझा। जी हां, अनंत और राधिका बीती रात जामनगर गए थे। शादी के बाद अनंत और राधिका ने जामनगर जाकर लोगों का आशीर्वाद लिया। बता दें कि जामनगर से कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देख लग रहा है कि जैसे किसी राजा के आने के तैयारियां की गई हों।

अनंत राधिका का हुआ शाही स्वागत
ढोल नगाड़े, फूलों से सजी कारें और लगातार हो रही राधिका अनंत पर फूलों की बारिश किसी शाही स्वागत से कम नहीं दिखाई दे रहा है। इस खास मौके पर राधिका मर्चेंट गुलाबी रंग के सूट में नजर आईं। जामनगर की महिलाओं ने राधिका का धूमधाम से स्वागत किया। राधिका के गले में फूलों की माला डाली गई। वहीं एक बड़ा स्टेज भी तैयार किया गया। जहां अनंत राधिका ने लोगों का धन्यवाद किया। इस बेहतरीन सजावट और इतना खूबसूरत वेलकम देख राधिका मर्चेंट बेहद ही खुश और उत्साहित नजर आईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X