Anant-Radhika: अनंत अंबानी ने दोस्तों को रिटर्न में दिए करोड़ों के गिफ्ट, 18 कैरेट गोल्ड वॉच और...

Anant-Radhika

Anant Radhika wedding return gift: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी बड़ी ही धूमधाम से की गई थीं। दोनों की शादी में देश-विदेश से मेहमान आए थे। मुकेश अंबानी ने शादी में VVIP गेस्टों पर करोड़ों का खर्चा किया था। शादी में खास इंतजाम देखे गए थे। राधिका ने अपनी शादी में सोने के तारों से जड़ा लहंगा पहना था तो वहीं अनंत अंबानी की शेरवानी की कीमत 214 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनंत राधिका की शादी का खर्चा कुल 5000 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है।

25 दोस्तों को दिया यह खास तोहफा
बता दें कि मुकेश अंबानी ने तो बेटे की शादी में जमकर खर्चा किया है, लेकिन बेटे अनंत अंबानी ने भी अपने दोस्तों के रिटर्न गिफ्ट में करोड़ों का पैसा उड़ाया है। जी हां, 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में राधिका अनंत की शादी हुई थी। इस दौरान अनंत के कई खास दोस्त और करीबी आए थे। इस खास मौके पर आने के लिए अनंत ने कुल 25 दोस्तों को महंगी घड़ी गिफ्ट की है।

18 कैरेट की सोने की घड़ी
जी हां, बताया जा रहा है कि शिखर पहाड़िया, वीर पहाड़िया, मिजान जाफरी, शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह समेत कई दोस्तों को बतौर गिफ्ट 18 कैरेट की रोज गोल्ड ऑडेमार्स पिग्यूट वॉच गिफ्ट की है। बता दें कि इस घड़ी में लीव वर्ष, महीना, खगोलीय चंद्रमा, दिन तारीख के साथ ही पूरा कैलेंडर है। यह घड़ी 40 घंटे रिजर्व प्रोवाइड करता है। यह घड़ी 18 कैरेट गोल्ड, AP फोल्डिंग बकल और ब्लू एलीगेंट स्ट्रैप के साथ आती है। बता दें कि इस घड़ी की कीमत 1.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि इस घड़ी के अलावा भी दोस्तों को कई खास गिफ्ट्स मिले हैं।

दोस्तों ने मचाई थी शादी में धूम

बता दें कि अनंत की शादी में उनके दोस्त खास तरह के कपड़े पहने नजर आए थे जिसपर उन्होंने DDC लिखवाया हुआ था। बता दें कि अनंत की शादी में दोस्तों ने जमकर डांस भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X