Anant-Radhika Pre Wedding: स्पेन में हो रहा है अनंत-राधिका का प्रीवेडिंग, सलमान-धोनी समेत ये सितारे हुए रवाना

Anant-Radhika 2nd Pre Wedding

Anant-Radhika 2nd Pre Wedding: अंबानी फैमिली अपने खास फंक्शन के लिए जानी जाती है। चाहें गणेश पूजा हो या कोई त्योहार अंबानी फैमिली धूमधाम से तो मनाती ही है साथ ही सभी बॉलीवुड सितारों को भी न्योता देती है। बता दें कि मार्च में दोनों का प्री वेडिंग बड़े ही ग्रैंड लेवल पर सेलिब्रेट किया गया था। वहीं अब दोनों का दूसरा प्री-वेडिंग होने जा रहा है। सोर्स के मुताबिक 29 से 30 मई तक दोनों का स्पेन में प्री-वेडिंग चलेगा। और इस दूसरे फंक्शन के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला जारी हो चुका है। चलिए देखते हैं कि कौन-कौन सितारा कर रहा है। इस फंक्शन में शिरकत।

सलमान खान हुए रवाना

हाल ही में सलमान खान अपने भतीजे निर्वाण खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों चाचा भतीजे इस फंक्शन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बता दें कि जब से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई है तब से उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि इस फंक्शन में भी सलमान खान भारी सिक्योरिटी के साथ नजर आएंगे।

क्रूज पर किया जाएगा ये फंक्शन
बताते चलें कि यह फंक्शन किसी होटल में नहीं बल्कि मोस्ट लग्जीरियस क्रूज पर किया जाएगा। इस फंक्शन में 800 मेहमानों के आने की रिपोर्ट बताई जा रही है। यह आलीशान क्रूज 3 दिनों में 4380 किमी की दूरी तय करेगा। यह क्रूज इटली से फ्रांस के लिए जाएगा। इस क्रूज पर 800 मेहमान 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ समेत बाकी कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

पत्नी साथ स्पेन रवाना हुए धोनी


सलमान खान से पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ रवाना हुए है। दोनों ब्लैक कलर की ट्यूनिंग सेट करते हुए नजर आए। बता दें कि जामनगर के फंक्शन में भी दोनों ने साथ में शिरकत की थी।

रणवीर सिंह भी हुए रवाना


हाल ही में रणवीर सिंह को भी प्राइवेट जैट से स्पेन जाता देखा गया। इस दौरान रणवीर सिंह अकेले ही प्री-वेडिंग अटेंड करेंगे। क्योंकि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण इस समय प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि जामनगर के फंक्शन में दोनों को साथ में देखा गया था। इस मौके पर दोनों ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी थी।

रणबीर भी पहुंचे फंक्शन में


बीती रात आलिया भट्ट रणबीर कपूर और बेटी राहा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों एक रात पहले ही स्पेन के लिए रवाना हो चुके हैं। जामनगर के फंक्शन ने सभी को हैरान कर दिया था वहीं इस बार का विदेशी फंक्शन पहले वाले से और भी आलीशान होने जा रहा है। जिसपर हर एक की नजरें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X