बेबी राहा के साथ खेलते नजर आए अनंत अंबानी, वीडियो देख फैन्स बोले- अले कितनी क्यूट है...

Anant Ambani was seen playing with baby Raha kapoor: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अनंता अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के लिए जामनगर गई हुई हैं। आए दिनों उनके फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। डे 1 में जहां आलिया भट्ट का कॉकटेल नाइट में इवनिंग गाउन पहने दिखी थीं तो वहीं दूसरे दिन शाम यानी कि संगीत नाइट को उन्होंने गोल्डन लहंगा पहना था। वहीं दूसरे दिन के मॉर्निंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया जंगल थीम आउटफिट पहने नजर आ रही हैं उनकी गोद में उनकी बेटी राहा है जिसने अपनी मम्मी के मैचिंग के कपड़े पहने हैं। दोनों के लुक्स ने फैन्स का ध्यान खींच किया है।
राहा के साथ खेलते नजर आए अनंत अंबानी
बता दें कि वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अनंत अंबानी से बात करती नजर आती हैं। दोनों के बात चीत के दौरान अनंत बेबी राहा के देख खुश हो जाते हैं और उसके साथ खेलने लगते हैं अनंत आलिया से राहा के बारे में भी पूछते हैं। बता दें कि दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैन्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए कहा क्या बात है अनंत इतना बिजी होने के बाद भी सभी से पर्सनली मिलते हैं तो वहीं दूसरे ने कहा अले कितनी क्यूट है।
संगीत में किया परफॉर्म
बता दें कि संगीत में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ मिलकर परफॉर्म किया था। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। जहां आलिया डिजाइनर लहंगे में दिखीं तो वहीं रणबीर कपूर नीले रंग की शेरवानी में नजर आए। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छा गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











