अनंत अंबानी हरिद्वार की हर की पौड़ी पर करते दिखे भजन, उधर भटका पत्नी राधिका का ध्यान, कैमरे में कैद हुआ नजारा

Anant Ambani-Radhika Merchant At Haridwar: अंबानी फैमिली आए दिनों या तो किसी इवेंट में नजर आती है या फिर परिवार धार्मिक यात्रा पर निकल जाता है। कुछ समय पहले पूरे परिवार को प्रयागराज में देखा गया था। उसके बाद आकाश अंबानी रामेश्वरम की यात्रा पर निकल गए थे। वहीं अनंत अंबानी पैदल यात्रा कर द्वारकाधीश धाम पहुंचे थे और अब परिवार को हरिद्वार और ऋषिकेश में मां गंगा के दर्शन करते देखा जा सकता है।
हरिद्वार की हर की पौड़ी पर भजन करते दिखे अनंत अंबानी
हाल ही में अंबानी अपडेट के पेज पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी पत्नी राधिका मर्चेंट अपने बड़े भाई आकाश अंबानी और भाभी श्लोका अंबानी के साथ हरिद्वार की हर की पौड़ी पर मां गंगा का आशीर्वाद लेते नजर आते हैं। इतना ही नहीं परिवार ने मिलकर गंगा आरती की और भजन कीर्तिन में भी शामिल हुए। वहीं वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि आकाश अंबानी के बच्चों पृथ्वी और वेदा ने मिलकर गंगा में डुबकी भी लगाई, लेकिन वहीं इस वीडियो में कुछ ऐसा भी नोटिस किया गया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
राधिका मर्चेंट का भटक गया ध्यान
दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां पूरा परिवार मिलकर भजन कीर्तन करता है। वहीं राधिका मर्चेंट भी भक्ति में लीन नजर आती हैं, लेकिन जैसे ही वह श्लोका अंबानी के बच्चों को देखती हैं वह उनके साथ खेलने लगती हैं उनके साथ बातें करने लगती हैं। राधिका का पूरा ध्यान भजन से हटकर बच्चों में लग जाता है। सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली का यह वीडियो खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के भी खास रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है भक्ति में भी आप काफी आगे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ना सिर्फ नीता अंबानी बल्कि परिवार का हर सदस्य ही पूजा पाठ में लीन रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











