'शादी नहीं करना चाहता था..' Anant Ambani का चौकाने वाला वीडियो वायरल, Radhika Merchant के फैंस को लगेगा झटका!

Anant Ambani did not want to Marry- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी फिलहाल हो चुकी है और दोनों काफी खुश हैं। अक्सर इनके वीडियोज भी सामने आते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनंत अंबानी शादी ही नहीं करना चाहते थे?
जी हां, ये बात सच है और इसका खुलासा खुद अनंत ने ही किया था। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रिपोर्टर के साथ बात कर रहे हैं। इस दौरान जो कुछ भी अनंत ने कहा है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो को देखकर राधिका मर्चेंट के फैंस को भी झटका लगने वाला है।
क्या बोले अनंत?
अनंत अंबानी वायरल वीडियो में कह रहे हैं, ''मैं लकी हूं.. मैने बचपन में सोचा था कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा। मैं मम्मी पापा को हमेशा बोलता था। मैं हमेशा जानवरों की सेवा में लगा रहता था। जब मैं इनको मिला तो इनकी भी मेरी जैसी सोच है, सेवा का भाव है। जानवरों से बहुत ज्यादा प्रेम है।
इसके अलावा जितनी भी मेरे साथ कठिनाई हुई मेरे स्वास्थ्य को लेकर वो हमेशा एक मजबूत ताकत जैसा खड़ी रही है।'' अनंत अंबानी का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''संस्कार वजन से ज्यादा हैं भाई के।'' एक ने लिखा, ''यार कुछ भी कहो पर मासूम तो है अनंत भाई।'' एक का कहना है, ''ऐसी पवित्र पवित्र आत्मा, अंबानी भाग्यशाली हैं कि उन्हें साधु जैसा बेटा मिला।'' एक ने लिखा, ''कम से कम वो वफादार है, सम्मान करता है पत्नी का।'' एक ने लिखा, ''कुछ भी हो ..मुकेश अंबानी ने संस्कार बहुत अच्छा दिया हैं....अपनी जड़ों को मत भूलो।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











