हिचकोले खाती नाव में बैठकर लालबागचा राजा के विसर्जन पर पहुंचे अनंत अंबानी, Video Viral

Anant Ambani Lalbaugcha Raja Visarjan- अनंत अंबानी अपनी शादी के बाद से काफी चर्चा में रहते हैं। वो हर वक्त किसी ना किसी वजह से छाए रहते हैं और उनके वीडियोज सामने आते हैं।
हाल ही में वो गणपति महोत्सव को लेकर खबरों का हिस्सा बने थे और इस दौरान उनके घर में सभी बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। अब उनका एक और अनोखा अंदाज सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल अनंत अंबानी लाल बागचा राजा के विसर्जन के लिए पहुंचे थे और नाव से खुद भी पानी के बीच में गए। इस दौरान हिचकोले खाती नाव का वीडियो सामने आया है और लोग उसको काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अनंत अंबानी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटीज के लिए सुर्खियों में रहते हैं।
इस वीडियो में वो पहले कई सिक्योरिटी गार्ड्स से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान नाम काफी हिल रही है। इसके बाद वो एक नाव में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होने कुर्ता पैजामा और कोटी पहनी थी और माथे पर तिलक लगाए दिख रहे थे।
अनंत राधिका की जोड़ी
गणेश महोत्सव के दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जोड़ी सामने आती रही है। दोनों के लिए ये महोत्सव इसलिए भी खास था क्योंकि शादी के बाद ये पहला गणपति महोत्सव था। राधिका के भी ढेरों वीडियोज सामने आए हैं जहां वो मस्ती करतीं, पूजा करतीं और मेहमानों से बातचीत करती दिखीं हैं। फिलहाल आप देखिए अनंत अंबानी का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications