..................... Anant Ambani Radhika Merchant wedding rituals begun nita shloka to isha ambanis bahu beti crores look - Hindi Filmibeat

अनंत-राधिका की शादी की रस्में शुरू, मामेरू सेरेमनी में अंबानी बहू-बेटियों ने पहने करोड़ों के लहंगे-जेवर

Anant Ambani

Anant Radhika Wedding Rituals: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेगा। इससे पहले 3 जुलाई को एंटीलिया में उनकी मामेरू सेरेमनी होस्ट की गई। जिसमें फैमिली के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। इस दौरान अंबानी परिवार की बहू-बेटियों के लुक सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मामेरू सेरेमनी में श्लोका मेहता के माता-पिता, नीता अंबानी की मां, ईशा अंबानी की सास स्वाति पिरामल और अनंत अंबानी के मामा भी पहुंचे। इसके अलावा मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी और उनकी वाइफ टीना अंबानी भी फंक्शन में शामिल हुए।

बॉलीवुड जगत से जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अनंत-राधिका के फंक्शन में शिरकत करने पहुंचीं। वहीं राधिका के दोस्त ऑरी, मानुषी छिल्लर और मीजान जाफरी भी फंक्शन का हिस्सा बनें।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मामेरू सेरेमनी से कपल का लुक सामने आ गया है। अपनी मामेरू की रस्म के लिए राधिका ने गुलाबी-ऑरेंज कॉम्बिनेशन रंग वाला लहंगा पहना था। अपने लुक को होने वाली दुल्हन ने हैवी जूलरी के साथ पेयर किया था। वहीं अनंत अंबानी ऑरेंज कलर की शेरवानी में नजर आए।

मामेरू सेरेमनी एक गुजराती वेडिंग ट्रेडिशन है जो शादी से एक या दो दिन पहले की जाती है। इस रस्म में दुल्हन के मामा उसे पैनेतर साड़ी, जूलरी और व्हाइट चूड़ा देते हैं।

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के कार्ड बांटे जा चुके हैं। अब वे 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं 13 जुलाई को आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X