..................... Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding Priyanka Chopra Is All Set To Party With Nick Jonas - Hindi Filmibeat

Anant Radhika की शादी में झूम गईं Priyanka Chopra, जीजू Nick ने चुपके से बना लिया वीडियो

Priyanka Chopra Nick Jonas

Priyanka Chopra Nick Jonas Video: प्रियंका चोपड़ा और उनके पति, गायक निक जोनास हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे, जो आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रही है।

अभी कुछ समय पहले, निक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी प्रियंका के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अनंत और राधिका की शादी में जाते हुए नज़र आ रहे थे। गायक ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "चलो बार्बी... #अनंतऔरराधिका।"

वीडियो में प्रियंका पीले रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, वहीं निक ने कुर्ता पहना हुआ है। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। प्रियंका ने इस लुक के लिए अपने बालों को खुला रखा है और गले में उन्होंने मोतियों का हार पहना हुआ है। निक भी पिंक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

प्रियंका निक के साथ मुंबई पहुंचने के बाद गुरुवार देर रात अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के 35वें जन्मदिन में शामिल हुईं। इस दौरान भी निक और प्रियंका को काफी इंजॉय करते हुए देखा गया। निक के चेहरे की खुशी देखकर तो यह लगा कि वो भारत आकर काफी खुश दिख रहे हैं।

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो , प्रियंका को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी 'लव अगेन' में देखा गया था। इसके बाद, वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ हेड्स ऑफ स्टेट में नज़र आएंगी। हाल ही में, एक्ट्रेस पिछले कुछ हफ़्तों से ऑस्ट्रेलिया में अपनी आने वाली फ़िल्म द ब्लफ़ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स करेंगे।

Read more about: priyanka chopra nick jonas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X