Anant Ambani Radhika के प्री वेडिंग फंक्शन में इस शहर से बुलाए गए हैं इतने सारे शेफ, बनाएंगे ये खास व्यंजन

Anant Ambani Radhika Merchant

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Functions: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू होंगे, जिसमें बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इन फंक्शन के लिए अंबानी परिवार ने खास तैयारियां की हुई हैं। तीन दिन के लिए ड्रेस कोड तय किए गए हैं, जिसके हिसाब से ही मेहमानों को ड्रेसअप होना है। यही नहीं मेहमानों के खाने का भी विशेष इंतजाम किया गया है। प्री वेडिंग फंक्शन के लिए देश विदेश से मेहमान जामनगर पहुंच रहे हैं।

एबीपी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए जामनगर में आयोजित किए जा रहे है और इस खास मौके को और भी लजीज बनाने के लिए इंदौर से 65 शेफ को इनवाइट किया गया है, जो मेहमानों को अपने हाथ का बना लजीज भोजन खिलाएंगे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फंक्शन में थाई, मैक्सिकन, जापानी, पैन एशिया फूड कुजिन सहित पारसी भोजन थाली तैयार की जाएगी। हर दिन दोपहर के भोजन में 225 से अधिक प्रकार के व्यंजन, रात के खाने में 275 प्रकार के व्यंजन, नाश्ते में 75 प्रकार के व्यंजन और आधी रात के भोजन में 85 प्रकार की चीजें शामिल की जाएंगी हैं। मिड नाइट फूड रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक परोसा जाएगा, तैयारी इस तरह की गई है कि एक भी आइटम अन्य फंक्शन में दोहराया नहीं जाएगा।शाकाहारी मेहमानों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।

आपको बता दें, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1 मार्च से शुरू होगा और 3 मार्च 2024 तक गुजरात के जामनगर में अंबानी निवास पर होगा। अंबानी मूल रूप से जामनगर के रहने वाले हैं। यह भव्य शादी देश में बहुप्रतीक्षित फंक्शन्स में से एक है। शादी की तारीख अभी भी पक्की होनी बाकी है।

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के फाउंडर और अध्यक्ष नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और बिजनेसमैन शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anant ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X