पीएम मोदी के मना करने पर भी नहीं माने मुकेश अंबनी, अनंत राधिका की शादी के लिए फाइनल किया ये वेन्यू

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Venue: एशिया के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई 2024 में अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ में शादी करने जा रहे हैं। मार्च 2024 में दोनों की प्री वेडिंग फंक्शंस गुजरात के जामनगर में रखे गए थे। जहां पर देश से लेकर विदेश की भी कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थी।
हालांकि आपको बता दें कि इस प्री वेडिंग फंक्शन को मोरक्को में आयोजित किया जाने वाला था। हालांकि बाद में इसे जामनगर में रखा गया, लेकिन अब राधिका और अनंत की शादी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
दरअसल, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका की शादी का समारोह काफी भव्य होने जा रहा है। बताया जा रहा है की शादी के सभी समझ में से एक कॉकटेल नाइट या फिर संगीत पार्टी को जुलाई 2024 में लंदन में स्टॉक पार्क एस्टेट में आयोजित किया जा सकता है। बताया तो यह भी जा रहा है कि इसकी पूरी तैयारी भी हो चुकी है।
हालांकि आपको बता दें कि पिछले साल के आखिरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ते हुए डेस्टिनेशन वेडिंग के चालान की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को लेकर बात की थी। उन्होंने अमीर लोगों पर निशाना साधते हुए कहा था कि डेस्टिनेशन वेडिंग से अर्थव्यवस्था में भारी नुकसान हो रहा है। इसीलिए अगर इस ट्रेंड को बदल दिया जाए और भारत में ही शादियां आयोजित की जाएं, तो देश का पैसा देश में ही रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications