Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी की पूरी डिटेल आई सामने, इस समय पर होंगे सात फेरे!

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: आखिरकार शादी का दिन आ ही गया और अनंत अंबानी 12 जुलाई, शुक्रवार को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी को दशक की सबसे भव्य शादी कहा जा सकता है, जिसमें दुनिया के कोने-कोने से नामचीन हस्तियां शामिल होने आ रही हैं।
शादी से पहले की कई रस्मों के बाद, अनंत और राधिका शुक्रवार को मुंबई में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों और दुनिया की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में होने वाली है।
रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी परिवार दोपहर 3 बजे के आसपास बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अपनी बारात लेकर पहुंचेगा। उनके आगमन के बाद, बारात के स्वागत की रस्में होंगी, उसके बाद साफा बांधने की रस्म होगी।
दूल्हा-दुल्हन रात 8 बजे पारंपरिक वरमाला समारोह में एक-दूसरे को माला पहनाएंगे। अनंत और राधिका फेरे लेंगे और अंत में रात 9:30 बजे शुभ लग्न विधि में पति-पत्नी घोषित किए जाएंगे। अंबानी परिवार 13 जुलाई को विशेष 'शुभ आशीर्वाद' समारोह का आयोजन करेगा, जिसके बाद 14 जुलाई को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
अनंत और राधिका की शादी में दुनियाभर से कई नामचीन हस्तियां शामिल होने आ रही हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और अन्य शामिल हैं।
प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने पति निक जोनस के साथ गुरुवार को शादी के लिए मुंबई पहुंचीं। इसके अलावा, किम कार्दशियन, क्लो कार्दशियन और रेमा पहले ही मुंबई पहुंच चुकी हैं। ड्रेक और एडेल के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है, साथ ही जॉन सीना, बोरिस जॉनसन, टोनी ब्लेयर, गौतम अडानी, मार्क टकर और अन्य जैसे बड़े नामी लोग भी शादी में शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications