Watch- भांगड़ा बजते ही अनंत अंबानी के दोनों हाथ पकड़कर उछलने लगे बाबा रामदेव, हंसी नहीं रोक पाए लोग

Anant Ambani

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Baba Ramdev Dance: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बीती 12 जुलाई को शादी कर सदा के लिए एक हो गए हैं। जियो समेत कई कंपनियों के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में पूरी दुनिया की हस्तियां एक छत के नीचे लाकर खड़ी कर दी। इस शादी में राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। अब दुनिया की इस सबसे महंगी शादी से इनसाइड वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में पंताजलि के मालिक बाबा रामदेव दूल्हे राजा अनंत अंबानी की बारात में उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में योग बाबा रामदेव अपनी वेशभूषा में पहुंचे थे। वहीं, बाबा रामदेव अपने बिजनेस पार्टनर बालकृष्ण के साथ इस शाही शादी में शरीक हुए थे। अब अनंत अंबानी की बारात के एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत बाबा रामदेव का हाथ पकड़कर नाच रहे हैं। वहीं, इस वीडियो पर कमेंट बॉक्स बंद कर दिया है, क्योंकि यूजर्स इस वीडियो पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

अनंत अंबानी ने अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट से शादी रचाई है। राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट की इकलौती बेटी हैं। अनंत और राधिका एक ही स्कूल में साथ में पढ़े हैं। राधिका और मर्चेंट लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे थे।

बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में 5000 करोड़ रुपये का खर्चा किया है। इसमें उन्होंने देसी और विदेशी गेस्ट को लाने-ले-जाने के लिए सैंकड़ों प्लेन बुक किए और कई फाइव स्टार्स होटल में इन सभी गेस्ट को आराम फरमाने के लिए स्टे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X