Anant Radhika Varmala Video: अनंत- राधिका का वरमाला वीडियो वायरल, पहली तस्वीर भी आई सामने!

anant ambani radhika merchant anant radhika wedding

Anant Radhika Varmala Video- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से यूं तो ढेरों वीडियोज सामने आए हैं लेकिन ये वीडियो कुछ खास है। जी हां, अनंत राधिका के वरमाला का वीडियो है जो कि सामने आकर आग की तरह फैल गया है।

अनंत अंबानी और राधिका को ऊपर उठाकर ये रश्म करती हुई देखी जा रही सकती है। इसका अलावा वरमाला के बाद अनंत अंबानी का लुक कैसा था उसकी भी पहली तस्वीर सामने आई है। दुल्हा दुल्हन काफी खुश लग रहे हैं और राधिका मर्चेंट की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है।

वीडियो में आप देखेंगे कि अनंत अंबानी और राधिका दोनों को लोगों ने गोद में उठाया हुआ है और इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला डालते हैं। वीडियो के सामने आते ही लोगों ने बधाइयां देना शुरु कर दिया है।

क्या बोले लोग

एक ने लिखा, ''गाँव की शादी टाइप का घटिया मचा हुआ है, इतनी भीड़ और सस्ती ख़राब व्यवस्था कार्दशियन शायद गाली दे रही होगी।'' एक ने लिखा, ''तो आख़िरकार शादी होगी ना इनकी।'' एक ने लिखा, ''और वह अति उत्साहित व्यक्ति रणबीर सिंह है।'' एक ने लिखा, ''पहले ये बताओ अनंत को उठाने वाले बाहुबली कौन है।'' एक का कहना है, ''आप दोनों को बधाई, आपके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

लंबे रिश्ते के बाद बने पति पत्नी

अनंत और राधिका ने सात साल पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, जब वे आपसी दोस्तों के ज़रिए मिले थे। हालाँकि परिवारों ने उनकी प्रेम कहानी के बारे में ज़्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन 2018 में उनके रिश्ते के बारे में तब पता चला जब एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए उनकी एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई और वायरल हो गई।

राधिका और अनंत की रोका सेरेमनी दिसंबर 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुई। बाद में, दोनों की गोल धना 19 जनवरी, 2023 को हुई। सगाई समारोह अंबानी निवास, एंटीलिया में हुआ। आप देखिए ये वरमाला का ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X