अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, न्यूली वेड कपल ने पैर छू कर लिया आशीर्वाद

Anant-Radhika Shubh Aashirvad Ceremony: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हो गई है। 12 जुलाई को अनंत अंबानी ने मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद आज अनंत-राधिका की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी है, ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद देने जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे हैं।
पीएम मोदी के पहुंचते ही नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने उन्हें बेटे-बहू से मिलवाया। इस दौरान अनंत अंबानी और राधिका ने पांव छूकर पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी ने भी पीएम मोदी के पैर छुए।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में वैदिक रीति-रिवाजों से शादी की। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए जिसमें कपल बेहद खूबसूरत दिख रहा था। अपने डी-डे के लिए अनंत-राधिका ने अबु जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए आउटफिट पहने थे। जहां अनंत लाल रंग की शेरवानी में नजर आए तो वहीं व्हाइट कलर के लहंगे में राधिका काफी खूबसूरत लग रही थीं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश से दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। यूके के फॉर्मर पीएम बोरिस जॉनसन से लेकर विदेशी कलाकारों जैसे किम कार्दशियन, एक्टर जॉन सीना और रेमा तक शाही शादी में शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications