अनंत राधिका को प्री वेडिंग में सेलेब ने की पैसों की बरसात, किसी ने दी गाड़ी तो किसी ने करोड़ों की घड़ी

anant radhika

Anant Ambani Radhika Merchant Gifts: बीते दिनों हुई जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी इस महीने की सबसे चर्चित घटना रही है। इस फंक्शन में बॉलीवुड सितारे, हॉलीवुड हस्तियां, वर्ल्ड बिजनेस क्लास के लोग, क्रिकेटर और अन्य लोग शामिल हुए।

इस पार्टी में बहुत सी चीजें ऐसी थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जैसे- शाहरुख, सलमान और आमिर का एक साथ नाचना, दिलजीत का परफॉर्मेंस, राधिका की एंट्री और नीता अंबानी के गहने। कहा तो यह भी जा रहा है कि अंबानी के इस प्री वेडिंग फंक्शन का खर्च 1000 करोड़ के करीब आया है, जो कि उनकी नेटवर्थ का 0.1 पर्सेंट है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि राधिका और अनंत को उनकी प्री वेडिंग में क्या-क्या उपहार मिले?

शाहरुख खान

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने कबूल किया कि शाहरुख खान अनंत के गॉडफादर हैं। राधिका मर्चेंट ने भी स्टेज पर उन्हें प्यार से अंकल कहकर बुलाया और उनकी फिल्मों की लाइनें भी सुनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग खान ने अनंत राधिका को गिफ्ट में क्या दिया? डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मर्सिडीज बेंज 300 एसएलआर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत तकरीबन 5 करोड़ है!

सलमान खान

सलमान खान और अनंत अंबानी को एक मामले में एक ही जैसा शौक है, वो है घड़ियों का। सलमान और अनंत के पास लग्जरी घड़ियों का शानदार कलेक्शन है और सलमान ने एक और नायाब घड़ी अनंत को गिफ्ट दी है। इसके अलावा सलमान ने राधिका को हीरे की बालियों का एक पेयर गिफ्ट दिया है!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

कियारा बचपन से ही राधिका मर्चेंट की दोस्त हैं और वो इस पार्टी में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंचीं थीं। इस खास मौके पर उन्होंने अनंत और राधिका के लिए भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की सोने की परत चढ़ी और हीरे जड़ित मूर्तियां गिफ्ट में दी हैं!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर और आलिया, जो अनंत के बड़े भाई आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता के बहुत अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने जल्द ही शादी करने वाले जोड़े अनंत और राधिका को एक जोड़ी एयर जॉर्डन जूते गिफ्ट में दिए हैं, जिनकी कीमत 16 लाख से 29 लाख के बीच है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

इस शानदार फंक्शन में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी भी काफी सुंदर लग रही थी। डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कैटरीना ने राधिका मर्चेंट को एक हीरे का कंगन और हार गिफ्ट में दिया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

रिपोर्टों से पता चला है कि अनंत और राधिका को राम-लीला जोड़ी द्वारा 1 करोड़ रुपये की घड़ियां गिफ्ट में दी गई हैं!

खैर, अगर असल में ये चीजें अनंत राधिका को गिफ्ट में दी गई हैं, तो सोचिए जुलाई में आने वाले उनके शादी के गिफ्ट्स और कितने शानदार हो सकते हैं ।

Read more about: anant ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X