Anant Ambani Radhika Merchant की शादी में ऐसा होगा ड्रेस कोड, मेहमानों को मिलेंगी इतनी सारी सुविधाएं

anant ambani

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। शादी से पहले के फंक्शन शानदार होने वाले हैं। जामनगर की भव्य सेटिंग के बीच, जहां अंबानी परिवार की भव्यता की कोई सीमा नहीं है, मेहमान भी इस शादी में शामिल होने के लिए खूब तैयारी कर रहे हैं।

अनंत और राधिका की शादी की कई डिटेल्स सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शाही शादी में देश-विदेश से लोगों को बुलाया जा रहा है। बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी हस्तियों को इस शादी के लिए न्यौता भेजा गया है। इस बीच खबर यह भी है कि शादी के फंक्शन्स के लिए ड्रेसकोड भी रखा गया है।

फंक्शन का पहला दिन, जिसे 'एन इवनिंग इन एवरलैंड' नाम दिया गया है, अपने "एलिगेंट कॉकटेल" आउटफिट के साथ चार-चांद लगाने हैं। मेहमानों को फंक्शन के इस दिन अपने बेहतरीन आउटफिट पहनकर और भी खूबसूरत बनाने का आग्रह किया गया है।

अगले दिन 'ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड' का थीम रखा गया है, जिसका ड्रेस कोड "जंगल फीवर" है। इस दिन मेहमान जंगल थीम से जुड़े आउटफिट पहनेंगे। इस दिन मेहमानों से कहा गया है कि वो अपने कंफर्टेबल और स्टाइलिश कपड़ों में आएं। इस दिन को 'मेला रूज' नाम दिया गया है। इस दिन अपने अंदर के ग्लैमर को देसी अंदाज में बाहर निकालना है और इस दिन की शाम को अपनी देसी चमक से चकाचौंध करना है। यह शाम सबसे आकर्षक शाम होने का वादा करती है।

फंक्शन के आखिरी दिन मेहमानों को 'टस्कर ट्रेल्स' के साथ जामनगर की शांत सुंदरता में डूबने के लिए कहा जा रहा है, जहां कैजुअल कपड़े पहनकर हरे-भरे मौसम के बीच आरामदायक माहौल आनंद उठाया जा सकता है। अंत में, "हस्ताक्षर", जिसमें अपनी भारतीय विरासत का सम्मान करते हुए एथनिक आउटफिट पहनना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन फंक्शन में हेयर स्टाइलिस्ट और साड़ी-ड्रेपर्स से लेकर मेकअप सर्विसेज तक ढेर सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

Read more about: anant ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X