..................... Anant Ambani Radhika merchant love story grand wedding today - Hindi Filmibeat

Anant-Radhika Love Story: दोस्त से ऐसे हमसफर बने अनंत-राधिका, किसी फ़िल्म की कहानी से कम नहीं लव स्टोरी

Anant Ambani Radhika Merchant

Anant Radhika Love Story: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पिछले काफी लंबे वक्त से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। महीनों तक दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन हुए और इसके बाद में अब लगातार फैंस भी मुकेश अंबानी के लाडले छोटे बेटे की शादी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब वो दिन आ चुका है जब अनंत और राधिका एक हो जाएंगे।

अनंत और राधिका की इस शाही शादी में देश और दुनिया भर से तमाम क्षेत्रों के बड़े-बड़े दिग्गज भी शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको अनंत और राधिका की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। आपने यह डायलॉग तो सुना होगा कि 'प्यार दोस्ती है।' यह डायलॉग अनंत और राधिका पर एकदम परफेक्ट बैठता है।

शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि अनंत और राधिका एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं क्योंकि वह एक ही सोशल सर्कल में बड़े हुए हैं। राधिका भी एक बहुत ही बड़ी फैमिली से आती है और उनके पिता वीरेन मर्चेंट एक हेल्थकेयर ब्रांड के सीईओ हैं। अनंत और राधिका बचपन से ही एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

लेकिन कब अनंत और राधिका की यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई पता ही नहीं चला। हालांकि दोनों का रोमांस हमेशा ही मीडिया की नजरों से दूर रहा और 2018 में जब दोनों की मैचिंग ओलिव ग्रीन आउटफिट पहने हुए एक तस्वीर वायरल हुई तो हंगामा मच गया। आनंद और राधिका की अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी।

इसी के अलावा ईशा अंबानी की शादी में भी राधिका और अनंत को साथ में देखा गया था। तभी से राधिका को अंबानी फैमिली की एक सदस्य के तौर पर देखा जाता है। राधिका काफी लंबे वक्त से अंबानी फैमिली के सभी फंक्शंस में भी नजर आती थी। इसी साल मार्च में जामनगर में दोनों की प्री वेडिंग फंक्शन हुए और इसने काफी लोगो का ध्यान खींचा।

प्री वेडिंग के दौरान ही एक स्पीच में राधिका ने इस बात का खुलासा किया था कि जामनगर अनंत और उनके लिए काफी स्पेशल है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा की अनंत और उनका बचपन जामनगर में ही बीता है और वह यहीं पर दोस्त बने थे। मार्च 2020 में कोविद में वह और अनंत यहां पर बंद हो गए थे।

राधिका ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह और अनंत कई महीनो तक अपने परिवार से मिल नहीं पाए थे और तभी कपल ने लाइफ की खुशियों को भी एंजॉय करना सीख लिया। राधिका और अनंत की यह बिग फैट इंडियन वेडिंग तीन दिन तक चलेगी। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद और 14 जुलाई को शादी का रिसेप्शन मंगल उत्सव होगा।

Read more about: anant ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X