शादी के कई साल पहले साथ में ऐसे लगते थे Anant-Radhika, चौकाने वाला वीडियो वायरल!

Anant Ambani Radhika Merchant Video- राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का शादी के बाद वो अक्सर साथ में दिखते हैं। काफी कम लोग जानते हैं कि काफी लंबी रिलेशनशिप के बाद दोनों ने सात फेरे लिए हैं।
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट नजर आ रहे हैं और ये काफी पुराना वीडियो है। राधिका मर्चेंट इस दौरान काफी मासूम लग रही हैं और अनंत अंबानी के लुक्स शानदार है।
पुराना वीडियो
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का ये वीडियो काफी पुराना है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो आकाश और श्लोका की शादी के दौरान कहा है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक सोर्स नहीं है।
वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे अनंत और राधिका एक साथ खड़े हैं और कुछ होता है तो दोनों तालियां बजाने लगते हैं। इसके पहले अनंत अंबानी उस तरफ ध्यान नहीं दे रहे थे। राधिका का ने इशारा किया और दोनों ने तालियां बजाईं। इस दौरान उन दोनों के बगल में आकाश अंबानी भी खड़े नजर आ रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। कोई हार्ट इमोजी साझा कर रहा है तो कोई फायर इमोजी के साथ धमाका कर रहा है। एक का कहना है, ''बहुत ही खूबसूरत तस्वीर।'' एक ने लिखा, ''स्मार्ट और सुंदर।'' एक ने लिखा, ''बेहद शानदार जोड़ी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि किसी तरह के जवाब अनंत या राधिका की तरफ से नहीं आया है।
फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications