1000 VVIP के अंबानी की होने वाली बहूरानी राधिका ने किया अनंत संग लिप लॉक, रो पड़े मुकेश-नीता

Anant Ambani Radhika Merchant Mukesh Ambani Nita Ambani

Anant Ambani Radhika Merchant Lip Lock: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी नीता अंबानी के छोटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में तीनों दिनों तक चला। इस ग्रैंड इवेंट की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर भौकाल काट दिया है। वहीं अभी भी शादी की इनसाइड एक्सलूसिव तस्वीरें और वीडियो वायरल होने से थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

वहीं अब इसी सिलसिले के बीच करण जौहर ने प्री-वेडिंग फंक्शन से एक इमोशनल वीडियो साझा किया है। इस वीडियो का निर्माण करण के धर्मा प्रोडक्शंस के 'धर्मा 2.0' द्वारा किया गया है। दो मिनट के इस वीडियो में दुल्हन बनीं राधिका मर्चेंट को फिल्म कभी खुशी कभी गम के 'देखा तेनु पहली पहली बार वे' पर अनंत अंबानी के पास आते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भावुक होते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा राधिका को आते हुए देख मुकेश अंबानी को भावुक होते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ खड़ी नीता अंबानी उन्हें संभालती हुई दिखाई दे रही हैं। मुकेश अंबानी वीडियो में अपने आंसू पोछते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दुल्हन बनीं राधिका आंसुओं से भरी आंखों के साथ 'देखा तेनु पहली पहली बार वे' पर उत्साह के साथ अनंत के पास पहुंचती हैं।

करण जौहर ने वीडियो साझा कर लिखा, 'दिल से बधाई हो, अनंत और राधिका को हार्दिक बधाई। फंक्शन न सिर्फ अपार प्रेम के साथ बल्कि हमारी गौरवशाली भारतीय परंपराओं की खूबसूरती से भरा रहा। शादी से पहले के कार्यक्रम हर किसी के दिलों में परिवार के प्रति प्यार का प्रमाण है। नीता भाभी और मुकेश भाई को मेरा बहुत प्यार। साथ ही राधिका और अनंत को दिल से बहुत सारा प्यार और बधाई।'

इसके साथ ही राधिका और अनंत का इस प्री वेडिंग वैश से लिप लॉक करते हुए भी रोमांटिक फोटो सामने आया है। इस तस्वीर में दोनों की कैमिस्ट्री पर फैंस दिल हार रहे हैं और फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

राधिका-अनंत के प्री वेडिंग कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, सैफ अली खान, सारा अली खान, करीना कपूर खान, वरुण धवन, इब्राहिम अली खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारे शामिल थे।

बता दें कि इस प्री वेडिंग बैश में बिजनेस, मनोरंजन से लेकर स्पोर्ट्स से जुड़ी दुनिया की करीब 1000 वीआईपी शख्सियतों ने शिरकत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X