अनंत-राधिका का हनीमून चलेगा खूब लंबा! इन जगहों पर नई नवेली दुल्हनिया संग रोमांस इंजॉय करेंगे दूल्हे राजा

Anant-Radhika Honeymoon: देश की सबसे बड़ी शादी संपन्न हो चुकी है। अब हर किसी को बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन का इंतजार है। इसी बीच अनंत अंहानी और राधिका के हनीमून की गॉसिप को लेकर भी गलियारा काफी गर्म दिखाई दे रहा है।
अनंत और राधिका की भव्य शादी में देश विदेश के दिग्गज मेहमानों ने शिरकत की। कपल की वेडिंग इतनी लैविश थी कि ये महाराजाओं के ठाठ जैसी याद दिला रही थी। वहीं अब जब अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो हर कोई ये जानने के लिए भी एक्साइटेड हो रहा कि न्यूली वेड कपल हनीमून पर कहां जाएगा? चलिए यहां अनंत-राधिका के हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में जानते हैं।
हनीमून पर कहां जा सकते हैं अनंत-राधिका
स्विट्ज़रलैंड- स्विट्जरलैंड हर हनीमून मनाने वाले का ड्रीम डेस्टिनेशन है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ों, जिनेवा झील और ल्यूसर्न झील जैसी खूबसूरत लेक मन मोह लेती हैं। कपल्स यहां हरे-भरे घास के मैदानों में रोमांटिक सैर को खूब एंजॉय करते हैं। न्यूली वेड कपल अनंत-राधिका के लिए ये परफेक्ट हनीमून डेस्टीनेशन हो सकता है।
साउथ अफ्रीका- अनंत और राधिका अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका को भी ऑप्शन में रख सकते हैं। यहां की हसीन वादियों में कपल रोमांस एंजॉय कर सकते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड- न्यूली वेड कपल्स के लिए बेहद रोमांटिक जगह है। यहां के खूबसूरत बीच पर कपल्स खूब एंजॉय करते हैं। न्यूली वेड अनंत और राधिका के हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट में ये आप्शन भी हो सकता है।
बोरा बोरा आइलैंड- बोरा बोरा हनीमून मनाने वालों के लिए एक पैराडाइज है। जो अपने फ़िरोज़ा लैगून, ओवरवॉटर बंगलों और हरे-भरे ट्रॉपिकल ब्यूटी के लिए फेमस है। ये आइलैंड बेहद खूबसूरत हैं। यहां अनंत और राधिका एक साथ शांति के बीच टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
फिजी आइलैंड- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बाद अपने रोमांटिक हनीमून के लिए फिजी आइलैंड जा सकते हैं। यहां कई लग्जरी आइलैंड हैं। न्यूली वेड कपल के लिए साथ टाइम बीताने के लिए ये शानदार ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications