..................... Anant Ambani Radhika Merchant griha shanti pooja inside video nita ambani celebrates her heart out - Hindi Filmibeat

Inside Video: अनंत राधिका की 'ग्रह शांति पूजा' में नीता अंबानी ने मचाया खूब हुड़दंग, रो पड़े मुकेश अंबानी

Anant Ambani Radhika Merchant Bollywood

Anant Radhika Griha Shanti Pooja: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं और इससे पहले उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनीज की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। शादी से पहले कपल के परिवारों ने समृद्धि और खुशी के लिए ग्रह शांति पूजा का आयोजन किया था, जिसका एक वीडियो सामने आया है।

दो ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद अब फाइनली राधिका और अनंत शादी करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले, उनके परिवारों ने कपल और अपनी फैमिली के लिए समृद्धि और खुशी के लिए ग्रह शांति पूजा का आयोजन किया। उनके वेडिंग फ़ोटोग्राफ़र 'एपिक स्टोरीज़' द्वारा शेयर किए गए ऑफिशियल वीडियो में हम राधिका को पिंक कलर के ब्लाउज़ के साथ ट्रेडिशनल गुजराती साड़ी पहने हुए देख सकते हैं।

उन्होंने अपने मेकअप को हल्का और मिनिमल रखते हुए पीर बिंदी लगाई थी, जो उनके ओवर-ऑल लुक में चार-चांद लगा रही थी। बता दें कि दुल्हनें अपनी शादी के उत्सव के दौरान इसे लगाती हैं। राधिका ने अपने लुक को निखारने के लिए नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और 'ब्राह्मी नथ' को स्टाइल किया था।

हालांकि, यह उनका हेयरस्टाइल था, जिसने उन्हें परफेक्ट लुक दिया था। उनके बाल आधे बंधे हुए थे और गजरे से सजे हुए थे। दूसरी ओर, अनंत रेड कलर के कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में अच्छे दिख रहे थे। वीडियो में हम राधिका को अपने हाथ के इशारे से अनंत को बुलाते हुए देख सकते हैं। बाद में अनंत को उनका थामे देखा गया और यह वाकई बेहद प्यारा पल था।

पूजा में उनकी कुलदेवी मां को समर्पित अनुष्ठान भी किए गए, ताकि सभी नौ ग्रहों के प्रभाव को संतुलित किया जा सके और राधिका व अनंत की नई शुरुआत में पॉजिटिविटी रहे। वीडियो में हम राधिका को अनंत को वरमाला पहनाते हुए देख सकते हैं, जिन्होंने बाद में एक-दूसरे को गले भी लगाया। इसके अलावा, वीडियो में हमने पूरे अंबानी को एक साथ पोज देते हुए भी देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X