13 करोड़ की गाड़ी, फूलों की बारिश, घर पर सितारों की महफिल... रोके के बाद ऐसा हुआ अंबानी की छोटी बहू का स्वागत

anant ambani engagement

Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई कर ली है। राजस्थान में नाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर में परिवार वालों की मौजूदगी में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का रोका हुआ। इसके बाद ये कपल मुंबई में अपने घर एंटीलिया पहुंचा। ऐसे में रोके के बाद मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का जोरदार स्वागत किया गया।

यहां कपल 13 करोड़ की Rolls Royce Cullinan कार में पहुंचा। इस दौरान अनंत और राधिका के चेहरे पर रोके की खुशी साफ झलक रही थी। रोका सेरमनी की मुबारकबाद देते हुए फैंस ने कपल की लग्जरी गाड़ी को भी गुलाब की पंखुड़ियों से ढक दिया था।

13 करोड़ की गाड़ी में लौटीं बहू

अनंत अंबानी की Rolls Royce cullinan का बेस प्राइजड 6.95 Crore है। ये दुनिया की सबसे मंहगी गाड़ियों में से एक है, लेकिन अंबानी परिवार ने ये गाड़ी टोटल प्राइज 13 करोड़ी में खरीदी है। दरअसल, इस गाड़ी को अपना मनपसंद टच देने के लिए इसपर पानी की तरह पैसा बहाया गया है।

ग्रैंड इंगेजमेंट बैश

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रोके के बाद एंटीलिया में उनका ग्रैंड इंगेजमेंट बैश रखा गया। इस पार्टी में सलमान खान से लेकर रणबीर आलिया तक तमाम सेलेब्स शिरकत करने के लिए पहुंचें और खूब मस्ती हुई।

सज गया पूरा एंटीलिया

जल्द ही एक बार फिर से नीता अंबानी छोटी बहू के स्वागत की तैयारियां करती दिखाई देंगी। इस दौरान भी एंटीलिया को बेहद खास अंदाज में सजाया गया। पूरा एंटीलिया जहां फूल और रोशनी से नहाया दिखाई दिया तो वहीं समंदर में भी खूब आतिशबाजी हुई।

कौन हैं राधिका मर्चेंट राधिका मर्चेंट

अनंत अंबानी की बेहद करीबी दोस्त रही हैं। वह मुकेश अंबानी के दोस्त वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत और राधिका लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अक्सर दोनों की सगाई की खबरें सामने आती रहती थीं।

राधिका अनंत की जोड़ी

अरंगेत्रम समारोह में राधिका के परफॉर्मेंस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियोज में राधिका को डांस के लिए खूब तारीफें मिली थी। वहीं अनंत अंबानी की बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई अमेरिका की Brown University से पूरी की है और जियो के Reliance Retail Ventures में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X