Inside Videos: नीता अंबानी ने उतारी होने वाली बहू की आरती, जेठानी-ननद के आगे झुकीं राधिका

radhika merchant

Anant Ambani Radhika Merchant Engagement Inside Photos And Videos: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार शाम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की गोल धाणा और चुनरी की रस्म हुई। इस रस्म और पूजा की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में एंटीलिया जहां फूलों और रोशनी से जमगम दिखाई दे रहा है तो वहीं पूरा अंबानी परिवार भी छोटी बहू के आने की तैरियों में बेहद जश्न में डूबा दिखाई दे रहा है।

गोल-धाणा और चुनरी की रस्म

सगाई समारोह में गुजराती परंपराओं की झलक दिखी। गोल-धाणा और चुनरी विधि जैसी परंपरागत रस्में निभाई गईं। इसके बाद अनंत और राधिका ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। आपको बता दें कि इन दोनों की मेहंदी की रस्म मंगलवार को हुई थी।

फैमिली डांस

अनंत और राधिका को अंबान परिवार ने डांस के जरिए बेहद शानदार अंदाज में बधाईयां दी हैं। इस दौरान ईशा अंबानी-आनंद पिरामल, नीता अंबानी-मुकेश अंबानी और आकाश-श्लोका स्टोज पर थिरकते दिखाई दिए।

काफी पुरानी है परंपरा

गोल-धाणा और चुनरी विधि सदियों पुरानी गुजराती परंपरा है। गुजरात के हिंदू परिवार इसे आज भी अपनाए हुए हैं। इसे एक पारंपरिक उत्सव की तरह मनाया जाता है।

शादी से पहले होती है रस्म

गोल-धाणा का शाब्दिक अर्थ है गुड़ और धनिये का बीज। यह गुजराती परंपराओं में सगाई के समान एक विवाह पूर्व समारोह है। कार्यक्रम के दौरान इन वस्तुओं को दूल्हे के घर पर वितरित किया जाता है।

अंगूठी पहनाता है जोड़ा

दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है और फिर जोड़ा एक दूसरे को अंगूठियां पहनाता है। इसके बाद जोड़ा अपने बड़ों से आशीर्वाद लेता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X