7 फेरों से पहले Anant-Radhika ने किया धमाकेदार डांस, फिर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि देखता रह गया अंबानी परिवार

anant Radhika wedding

Anant Radhika Wedding Dance Video: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि दोनों की शादी की तैयारियां लंबे समय से चल रही थीं। दोनों के 2 बड़े प्री-वेडिंग भी रखे गए थे। इस प्री-वेडिंग में देश-विदेश से मेहमान आए थे। वहीं अब शादी के मौके पर भी कई नामी हस्तियों को देखा गया है।

शादी में शामिल हुए इंटरनेशनल मेहमान
बता दें कि अनंत राधिका की शादी अटेंड करने के लिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, पूर्व विदेशी मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ ही कई बड़े नेता इस शादी में शामिल होने आए हैं वहीं हॉलीवुड की मशहूर हस्तियां किम करदाशियां, जॉन सीना, डेविड बैकहम, माइक टायसन जैसे कई तमाम सितारों ने शादी में शिरकत की है।

हॉलीवुड सितारों ने मचाया धमाल
बता दें कि अनंत राधिका की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जहां तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारे शादी में डांस कर शादी की रौनक जमाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि लगभग हर मेहमान ने ही शादी में जमकर डांस किया है। वहीं हाल ही में अनंत और राधिका के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों सात फेरे लेने से पहले जमकर डांस करते नजर आते हैं।

अनंत राधिका ने किया धमाकेदार डांस
दरअसल यह वीडियो तब का है जब अनंत अंबानी घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करके स्टेज की तरफ आते हैं। वहीं राधिका मर्चेंट आती हैं और अनंत के साथ बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आती हैं। पहले तो अनंत राधिका जमकर डांस करते हैं फिर वह दोनों एक दूसरे को गले से लगा लेते हैं। दोनों को इतने क्लोज देख दोनों के बीच इतनी अच्छी केमिस्ट्री देख लोग दोनों को देखते ही रह जाते हैं। बता दें कि नई दुल्हन का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X