..................... Anant Ambani Radhika Merchant are in Paris, people praising after seeing Mangalsutra on honeymoon - Hindi Filmibeat

हनीमून पर पेरिस पहुंचते ही इस हालत में घूमती दिखीं राधिका मर्चेंट? लोग बोले, 'मंगलसूत्र भी..'

radhika merchant anant ambani

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट लंबी शादी के बाद अब हनीमून पर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जैसे ही पेरिस से उनकी कुछ तस्वीरें आईं लोग काफी खुश हैं।

इन तस्वीरें में भारतीय लोगों को कुछ ऐसा नजर आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है लोग राधिका अनंत की तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों की बात करें तो इसमें राधिका मर्चंट को पेरिस में भी मंगलसूत्र पहने हुआ देखा जा सकता है।

इसके अलावा अनंत अंबानी ने अपना आउटफिट रिपीट किया है। इसके बाद राधिका का तारीफ हो रही है कि वो विदेश जाकर भी अपने संस्कार नहीं भूली है और मंगलसूत्र पहना हुआ है।

लोगों के कमेंट्स

इन तस्वीरों को अंबानी अपडेट्स नाम के एक पेज पर साझा किया गया था। एक यूजर ने तस्वीरों पर लिखा, ''अपने संस्कार के साथ अंबानी की बहू।'' एक का कहना है, ''वे काफी थके हुए लग रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''वाह, उसने मंगलसूत्र पहना है, अच्छा है।'' एक ने लिखा, ''अनंत ने अपना उटफिट रिपीट किया है।'' एक ने लिखा, ''वह उन सभी में मेरी पसंदीदा है। वास्तविक, विनम्र, मधुर और बेहद विनम्र।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है शानदार।''

बचपन से साथ हैं अनंत राधिका

शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि अनंत और राधिका एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं क्योंकि वह एक ही सोशल सर्कल में बड़े हुए हैं। राधिका भी एक बहुत ही बड़ी फैमिली से आती है और उनके पिता वीरेन मर्चेंट एक हेल्थकेयर ब्रांड के सीईओ हैं। अनंत और राधिका बचपन से ही एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

लेकिन कब अनंत और राधिका की यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई पता ही नहीं चला। हालांकि दोनों का रोमांस हमेशा ही मीडिया की नजरों से दूर रहा और 2018 में जब दोनों की मैचिंग ओलिव ग्रीन आउटफिट पहने हुए एक तस्वीर वायरल हुई तो हंगामा मच गया। आनंद और राधिका की अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी। आप देखिए ये तस्वीरें..

Read more about: radhika merchant anant ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X