Anant Ambani Engagement: नीता-मुकेश अंबानी के छोटे लाडले ने की सगाई, हीरों के गहनों से लदी दिखीं दुल्हनिया

Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई कर ली है। राजस्थान में नाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर में परिवार वालों की मौजूदगी में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का रोका हुआ। काफी समय से इन दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही थीं। वहीं अब साफ हो गया है कि जल्द ही एक बार फिर से नीता अंबानी छोटी बहू के स्वागत की तैयारियां करती दिखाई देंगी।
फिलहाल दोनों कब तक शादी करेंगे इसकी सूचना अभी तक पब्लिक नहीं की गई है। कपल काफी लंबे वक्त से साथ है और अंबानी परिवार के हर फंक्शन में राधिका मर्चेंट को अक्सर देखा जाता रहा है। हर किसी को अनंत और राधिका की जोड़ी काफी पसंद है।

वायरल हो रही है तस्वीर
सगाई की ये तस्वीर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में राधिका हीरो के गहनों से सजी दिखाई दे रही हैं। मांग टीका से लेकर गले के हार और हाथों की चूड़ियों तक सभी में हीरे जड़े हैं।

रोके की तस्वीर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर, परिमल नाथवानी ने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोके की खूबसूरत तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए इस सलाई की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कपल को अपनी शुभकामनाएं भी दी है। परिमल नाथवानी के द्वारा शेयर किए गए रेको के फोटो में अनंत और राधिका बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

कौन हैं राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की बेहद करीबी दोस्त रही हैं। वह मुकेश अंबानी के दोस्त वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत और राधिका लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अक्सर दोनों की सगाई की खबरें सामने आती रहती थीं।

राधिका अनंत की जोड़ी
अरंगेत्रम समारोह में राधिका के परफॉर्मेंस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियोज में राधिका को डांस के लिए खूब तारीफें मिली थी। वहीं अनंत अंबानी की बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई अमेरिका की Brown University से पूरी की है और जियो के Reliance Retail Ventures में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications