Salman Khan के साथ जमकर नाचे 'दूल्हे राजा' Anant Ambani, वायरल हुआ संगीत सेरेमनी का वीडियो!

Salman Khan Anant Ambani Dance- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी को मेगास्टार सलमान खान ने और भी ज्यादा शानदार बना दिया। उनके डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ दूल्हे राजा भी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
बीती रात इस जश्न को अंबानी के घर में मनाया गया। 'ऐसा पहली बार हुआ है' गाने पर सलमान खान के साथ अनंत अंबानी ने खूब ताल मिलाई और जमकर पर परफॉर्म किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी के बेटे अनंत अगले हफ्ते राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
अनंत की शादी से पहले, अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया, जिसमें कई बॉलीवुड ए-लिस्टर्स शामिल हुए।
पैपराजी वीडियो में, अनंत को 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर सलमान के हुक स्टेप की नकल करते हुए देखा जा सकता है क्योंकि भीड़ पागल हो जाती है। सलमान काले रंग के टक्सीडो में बेहद आकर्षक लग रहे थे, जबकि अनंत नीले रंग के झिलमिलाते कुर्ते और सिल्वर जैकेट में नजर आ रहे थे।
क्या कह रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भी अपने राय दे रहे हैं। कुछ मजाक कर रहे हैं तो कुछ उनकी तारीफ कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''इसकी शादी अगर ये चलती रही तो इस देश का मोबाइल रिचार्ज 500 गुना खराब हो सकता है इसे रोकना होगा।'' एक ने लिखा ''ये सब छोड़ो, जस्टिन की पूरी परफॉर्मेंस अपलोड करो। एक ने लिखा, बेचारे दर्शक।'' एक ने लिखा, ''सलमान और अनंत बस एक-दूसरे को पसंद करते हैं।'' एक ने लिखा, ''यह संगीत बहुत आनंद से भरा है!'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











