डेढ़ सौ किमी की पदयात्रा में खराब हुई अनंत अंबानी की हालत!दौड़ लगाकर जोरों से गाई हनुमान चालीसा और दुर्गा आरती

Anant Ambani Padyatra Video

Anant Ambani Padyatra Video: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों अपनी पदयात्रा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अनंत अंबानी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियों में अनंत अंबानी काफी जोशीले अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पैदल यात्रा में काफी भक्तिमय हुए दिखाई दे रहे हैं।

अनंत अंबानी की पदयात्रा का वीडियो

अनंत अंबानी की पदयात्रा के वीडियो की बात करें तो इसमें उनके साथ सिक्योरिटी के साथ कुछ और लोग भी चलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान नवरात्रि के मौके पर अनंत अंबानी दुर्गा माता की आरती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अनंत अंबानी पूरी तरह से भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

हनुमान चालीसा का जाप

इसके साथ ही अनंत अंबानी का एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनंत अंबानी हनुमान चालीसा का जाप करते दिखाई दे रहे हैं। नेटिजंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

अनंत अंबानी की पदयात्रा

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, अनंत अंबानी जामनगर से द्वारका तक करीब 141 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे हैं। वह 15 से 20 किलोमीटर रोज पैदल चलकर 12 दिनों में द्वारका पहुंचेंगे। इसके बाद 10 अप्रैल को द्वारकाधीश धाम, द्वारका में अपना जन्मदिन मनाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि, अनंत अंबानी ने किसी मन्नत को पूरा करने के लिए यह यात्रा शुरू की है। हालांकि, अंबानी परिवार की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अंबानी फैमिली की भक्ति

अनंत अंबानी भी अपनी मां और पिता की तरह भगवान में गहरा विश्वास रखते हैं। इससे पहले अनंत अपने परिवार के साथ प्रयागराज में हुए महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे। यहां पूरे परिवार के साथ अनंत अंबानी के फोटो और वीडियो सामने आए थे। अब प्रयागराज के बाद अनंत अंबानी एक और धार्मिक स्थान पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी द्वारका जा रहे हैं और यहां पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में माथा टेकेंगे।

अनंत अंबानी की शादी

बता दें कि अनंक अंबानी की शादी को एक साल पूरा हो चुका है। पिछले साल अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट के साथ ग्रैंड वेडिंग की थी। अनंत और राधिका की शादी इतनी ग्रैंड थी कि आज तक इसके चर्चे होते रहते हैं। मुंबई से लेकर जामनगर में हुए इस सेलिब्रेशन में देश दुनिया के वीवीआईपी ने शिरकत की थी।

द्वारिका क्यों जा रहे हैं अनंत

द्वारकाधीश मंदिर से जुड़े रहे महंतों का कहना है कि कोई इस तरह चलकर या अपने आप को कष्ट देकर मंदिर तभी पहुंचता है। जब उस व्यक्ति विशेष ने कोई मन्नत मांगी हो। उस मन्नत के पूरे होने के लिए ही अपने आप को कष्ट दे रहा होता है। पिछले साल विवाह बंधन में बंध अनंत अंबानी देश के सबसे बड़े उद्योगपति के बेटे हैं। ऐसे में चर्चा है कि आखिर अनन्त अंबानी की ऐसी कौन सी मंन्नत है? जो अभी पूरी होने बाकी है। जिसके लिए वह इस तरह चलकर द्वारकाधीश के दर्शन करने जा रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि 10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। वे द्वारका मंदिर में ही अपना जन्मदिन मनाएंगे।

Read more about: anant ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X