Video: दुल्हनिया राधिका को जोर से आवाज लगाकर अनंत ने बूढी काकी से मिलाया, बहूरानी ने तुंरत छुए पैर

Radhika Merchant

Radhika Merchant Viral Video: अंबानी फैमिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होते ही हर तरफ अंबानी परिवार की तारीफें हो रही हैं। अब वो जिस तरह से अपने फंक्शन में मेहमाननवाजी कर रहे हैं उसकी कायल तो पूरी दुनिया है। वहीं, अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन का एक खास वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राधिका ने खुद रिवील किया है कि वो हर संडे क्या खाती हैं।

अब अंबानी खानदान की बहू कुछ आम तो नहीं खाती होंगी। ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि राधिका को खाने में क्या पसंद है। तो चलिए आपको बता ही देते हैं राधिका का फेवरेट फूड क्या है जो वो हर हफ्ते खाती हैं? और ये बात अब उन्होंने खुद रिवील की है। दरअसल, अनंत अंबानी की पत्नी बनीं राधिका को मैसूर कैफे का खाना बेहद पसंद है। ये कैफे साउथ इंडियन डिशेस के लिए जाना जाता है। बता दें, अनंत और राधिका की शादी के जश्न में एक स्टाल मैसूर कैफे का भी था।

अब लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि मैसूर कैफे की ओनर अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन्स में पहुंची हैं। श्रीमती शांतेरी नायक को देखकर अंबानी परिवार एक साथ आ जाता है और अपनी एक्साइटमेंट दिखाता है। अनंत और उनकी भाभी श्लोका खुशी से फूला नहीं समा रहे हैं। अनंत पहले सबको बताते हैं कि ये लेडी मैसूर कैफे की मालिक हैं और वो फिर तुरंत अपनी वाइफ को बुलाते हैं ताकि वो भी उनसे मुलाकात कर सकें।

इसके बाद राधिका इस बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़ती हैं और अपने सिर झुकाकर उन्हें सम्मान देती हैं और कहती हैं कि वो हर हफ्ते उनके यहां का खाना खाती हैं। अनंत भी उन्हें शुक्रिया कहते हैं। साथ ही अनंत अंबानी और श्लोका मेहता जिस तरह से इस बुजुर्ग महिला को सम्मान दे रहे हैं और उनके पांव छू रहे रहे हैं वो देखकर इस फैमिली के लिए लोगों की रेस्पेक्ट और भी बढ़ गई है। वीडियो में मैसूर कैफे की मालकिन को देखकर सभी ने जैसे रिएक्ट किया है वो बेहद पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X