..................... Anant Ambani called and invite Kangana Ranaut for wedding, actress denied said - I don't attend film wedding - Hindi Filmibeat

अनंत अंबानी के बार-बार फोन करने पर भी शादी में शामिल नहीं हुई थीं कंगना रनौत, बोलीं- मैं फिल्मी शादियों में...

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut did not attend anant radhika wedding this is the reason: अनंत और राधिका की शादी अब तक की सबसे महंगी और रॉयल शादियों में से एक मानी जाती है। इस शादी में देश के ही नहीं बल्कि विदेशी मेहमान भी शामिल हुए थे। पांच हजार करोड़ से भी ज्यादा के खर्चे पर की गई यह शादी आज भी चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें अनंत और राधिका की शादी के लिए मुकेश और नीता अंबानी ने बिजनेसमैन, राजनीति और फिल्मी सितारों को भी न्योता दिया था। दोनों की शादी अटेंड करने के लिए इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी शादी में डांस करते नजर आए थे, लेकिन इस पूरी शादी में एक एक्ट्रेस शामिल नहीं हुईं जिसके लिए बार-बार अंबानी हाउस से फोन भी गए थे।

अनंत की शादी ना अटेंड करने की कंगना ने बताई वजह
हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत की। जी हां, कंगना रनौत ने अनंत राधिका की शादी अटेंड नहीं की थी। जिसके काफी चर्चे भी हुए थे। हर कोई यह जानना चाह रहा था कि आखिर कंगना ने शादी अटेंड क्यों नहीं की। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने इस बात का खुलासा किया है।

अनंत ने मुझे खुद फोन किया था
सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने अनंत राधिका की शादी में ना जाने की असली वजह बताई है। कंगना कहती हैं कि 'अनंत अंबानी ने उन्हें खुद फोन भी किया था शादी के लिए न्योता भी दिया था, लेकिन उन दिनों मेरे घर में भी फंक्शन था। मेरे छोटे भाई की शादी थी।'

फिल्मी शादियों से बचती हूं...
'वह तारीख काफी खास थी और दोनों का फंक्शन एक ही दिन था इसीलिए मैं उनकी शादी में नहीं जा सकी' कंगना यहीं नहीं रुकीं इसके आगे कंगना कहती हैं कि 'वैसे भी मैं ऐसी फिल्मी शादियों में जाने से बचती हूं।'

फिल्म को लेकर हैं चर्चाओं में
आपको बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। यह पूरी फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए इमरजेंसी के ऊपर आधारित है। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है। वहीं अब फाइनली फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X