Video- सलमान खान को जैकेट दिलाने पहुंचे अनंत अंबानी? लोग बोले- 'सोने की दिलाना भाई'

Salman Khan Anant Ambani- सलमान खान और अनंत अंबानी का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। ये दोनों एक साथ कपड़ों के शो रूम में हैं लेकिन ये कोई नहीं बता पा रहा है कि कौन किसके लिए क्या लेना आया था।
बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में अनंत और सलमान एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं और एक शख्स जैकेट के साथ वहां आता है। हालांकि ये दोनों कपड़े ट्राई नहीं करते हैं और वहां से निकल जाते हैं।
लोगों का कहना है कि अनंत अंबानी सलमान खान कपडे दिलाने के लिए आए हैं। हालांकि सच्चाई किसी को नहीं पता। ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि काफी पुराना है।
सलमान अनंत हैं दोस्त
सलमान खान और अनंत अंबानी अच्छे दोस्त हैं। काफी पहले पता चला था कि अनंत अंबानी सलमान खान के फैन भी हैं और यही कारण है कि अपनी शादी में उन्होने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की थी।
अनंत और सलमान को कई मौकों पर डांस करते हुए भी देखा गया था। दोनों के वीडियोज आज भी वायरल होते रहते हैं। सलमान खान और अनंत के अलावा इस वीडियो में और भी कई लोग नजर आ रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वायरल वीडियो में लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये हिल क्यों रहा है।'' एक ने लिखा, ''सलमान भाई को सोने की जैकेट दिलाएगा।'' एक ने लिखा, ''मोटा भाई के लिए अलग से जैकेट बनेगा।'' एक ने लिखा, ''दोनों साथ में अच्छे लगते है।'' लोग इस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर बिजी हैं। ईद 2025 में इस फिल्म से वो धमाका करने वाले हैं। उनकी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में दिखेंगे और इसकी शूटिंग जारी है।


Click it and Unblock the Notifications