Anant Radhika के दूसरे प्री वेडिंग की हो रहीं जोरों-शोरों से तैयारियां, लग्जरी क्रूज में बिताए तीन दिन

Anant Ambani Radhika Merchant

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी जल्द ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिसके लिए जोरो-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं और बताया जा रहा है कि इस बार फंक्शन और भी ग्रैंड होने वाला है।

अनंत राधिका का दूसरा प्री वेडिंग

इसी साल मार्च में गुजरात के जामनगर में भव्य तीन दिन के ग्रैंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद, अंबानी एक और बड़े सेलिब्रेशन के लिए तैयार हैं। एक बार फिर से राधिका और अनंत की प्री वेडिंग का माहौल सजेगा और फिर से सितारों की महफिल सजेगी।

800 मेहमानों की बनाई गई है लिस्ट

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी 28-30 मई को आयोजित की जाएगी और अंबानी परिवार एक लक्जरी क्रूज पर लगभग 800 मेहमानों की मेजबानी करेगा। बताया जा रहा है कि यह प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर वाले इवेंट से भी शानदार होने वाला है। इस फंक्शन में मेहमानों की खातिरदारी में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

बड़े-बड़े कलाकार होंगे शामिल

आपको बता दें, लग्जरी क्रूज तीन दिनों में 4380 किमी की दूरी तय करेगा और इटली से साउथ फ्रांस के लिए रवाना होगा। मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 800 मेहमानों के अलावा 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ भी यहां मौजूद रहेंगे।

जुलाई में होगी शादी

अब इस लवबर्ड की शादी की शादी की बात करे तो अनंत जुलाई में लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड रहीं राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे और बताया जा रहा है कि उनकी शादी लंदन में होगी। दोनों ने पिछले साल 19 जनवरी 2023 को मुंबई में सगाई कर ली। तभी से लोग इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Read more about: anant ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X