..................... Anant Ambani and Radhika merchant seen eating food in Plastic plate, seeing video people said- true love - Hindi Filmibeat

भरी भीड़ में प्लास्टिक की प्लेट में खाना खाते दिखे अनंत-राधिका, VIDEO देख लोग बोले- इतना पैसा होने के बाद भी..

Anant Ambani

Anant Ambani and Radhika merchant Video Viral: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आए दिनों वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। जब से राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार का हिस्सा बनी हैं तब से तो राधिका मर्चेंट सोशल मीडिया पर छा गई हैं। आए दिनों उनके वीडियोज़ इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो
काभी राधिका के स्टाइलिश वीडियो वायरल होते हैं तो कभी अनंत के बिजनेस इवेंट्स के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अंबानी परिवार के वीडियोज से उनकी लग्जीरियस लाइफ का पता चलता है। सोशल मीडिया के मुताबिक जहां बताया जाता है कि अंबानी हाउस में डिनर प्लेट भी और चाय के कप भी लाखों के हैं ऐसे में राधिका और अनंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

सादगी से खाना खाते दिखे अनंत और राधिका
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट बड़े ही सिंपल लिबास में नजर आ रही हैं। वहीं अनंत भी कुर्ता पायजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों भी भरी भीड़ में खड़े होकर प्लास्टिक की प्लेट में खाना खाते दिख रहे हैं। दोनों के सिंपल जैश्चर को देख लोग राधिका और अनंत का तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

वीडियो देख लोगों के यूं आए कमेंट्स
इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह इसे कहते हैं सच्चा प्यार इतनी भीड़ में भी एक ही प्लेट में खाना खा रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बात है अरबपति होने के बाद भी सिंपल प्लेट में खाना खा रहे हैं दोनों यही सादगी लोगों में होनी जरूरी है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इतना पैसा होने पर लोग एसी में खाना खाते हैं या होटल में जाकर खाना खाते हैं, लेकिन दोनों भीड़ में खड़े होकर खाना खा रहे हैं ये बड़ी बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X