अनंत-राधिका की लंदन में नहीं होगी कोई वेडिंग रिसेप्शन, होटल ने खबरों को किया ख़ारिज

Anant Ambani Radhika Merchant

Anant-Radhika Post Wedding Function: 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी और राधिका की मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में बहुत ही धूमधाम के साथ में शादी हुई। शादी के तुरंत बाद दोनों की पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन की खबर सामने आने लगी और बताया गया कि दोनों इसके लिए लंदन जाएंगे। साथ ही खबर तो यह भी थी कि यह कपल लंदन के होटल स्टेक पार्क में पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन भी करेगा।

लेकिन अनंत और राधिका की पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन की इन सभी खबरों को होटल द्वारा खारिज कर दिया गया है। बताया गया था कि अनंत और राधिका के पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन बकिंघमशायर के स्टोक पार्क, लग्जरियस होटल और गोल्फिंग एस्टेट में होस्ट होगा। अब स्टोक पार्क ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है।

होटल द्वारा आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया और लिखा गया कि "स्टोक पार्क में वैसे तो हम प्राइवेट मामलों पर कमेंट नहीं करते और अब मीडिया खबरों की वजह से हमें यह साफ करना पढ़ रहा है कि इस गर्मी में एस्टेट में कोई भी वेडिंग सेलिब्रेशन नहीं हो रहा है। हम एक वर्ल्ड क्लास होटल और गोल्फ कोर्स के तौर पर एस्टेट के लिए अपने फ्यूचर के नजरिए को लेकर कमिटेड है। हम स्टेट होल्डर और लोकल कम्युनिटी के साथ में काम करना जारी रखने वाले हैं।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका की शादी के पहले ही दो प्री वेडिंग फंक्शन रखे जा चुके हैं। पहले गुजरात के जामनगर में रखा गया और फिर दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन इटली से फ्रांस के बीच में लग्जरी क्रूज पर रखा गया था। हालांकि फिर इस कपल ने 12 जुलाई को हिंदू रीति रिवाज के साथ में शादी की। जहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी दिग्गज शामिल हुए थे।

Read more about: anant ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X