Anant Ambani का जन्मदिन सेलिब्रेट करने उमड़ा पूरा बॉलीवुड, DJ पर नहीं भजन कीर्तन पर नाचते दिखे मेहमान
Anant Ambani 31st Birthday celebration: अंबानी परिवार के लाडले बेटे अनंत अंबानी का आज 10 अप्रैल को 31वां जन्मदिन है। अनंत के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक शाही दावत ना केवल मेहमानों को दी गई बल्कि तमाम जानवरों को भी दी गई जिससे अनंत बेहद प्यार करते हैं। बता दें कि तड़के सुबह ही अनंत का जन्मदिन उनके स्टाफ के लोगों और उनके दोस्तों ने मिलकर मनाया था। वहीं अनंत के लिए जन्मदिन की शाम और भी खास हो गई क्योंकि राधिका ने अनंत के लिए खास सरप्राइज दिया।

धूमधाम से मनाया गया अनंत अंबानी का जन्मदिन
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी के इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए तमाम फिल्म स्टार्स को न्योता दिया गया। रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, सलमान खान समेत तमाम फिल्म स्टार्स एक छत के नीचे नजर आए। बता दें कि अनंत का जन्मदिन बेहद ही हटके था बर्थडे सेलिब्रेशन में कोई DJ पार्टी या अन्य मॉर्डन चीजें नहीं थीं। बल्कि अनंत के जन्मदिन पर भजन, कीर्तन और भक्ति का माहौल दिखा।
सितारों से सजी शाम
सेलिब्रेशन में राधा नाम और भजन सुन नीता अंबानी ही नहीं राधिका मर्चेंट, रणवीर सिंह और तमाम सितारे झूम उठे। सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी के जन्मदिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह सेलिब्रेशन हो तो ऐसा। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आज के दौर में जहां लोग शराब, सिगरेट और डीजे पर नाचते फिरते हैं वहीं अनंत अंबानी ने आज लोगों का दिल जीत लिया है। अपना जन्मदिन इस तरह से मनाकर अनंत ने खुद को सबसे अलग कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











