बदल जायेंगे बालिका वधू के आनंदी-जगिया

Balika Vadhu
टीवी चैनल के सबसे छोटे और मोहक जोड़े अब बदलने वाले हैं। नहीं समझे आप हम क्या कह रहे हैं, दर असल टीवी की सबसे छोटी बहू आनंदी यानि अविका गौड़ अब बदलने वाली हैं। खबर है कि कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक 'बालिका वधू" मौजुदा समय से पांच साल आगे बढ़ने वाला है। जिस कारण धारावाहिक के किरदार मौजुदा समय से पांच साल बड़े हो जायेंगे। जिस कारण आनंदी और जगिया के किरदारों को बड़ा किया जायेगा और इसलिए आनंदी और जगिया यानी अविका और अविनाश की जगह दो युवा लेंगे।

हालाकि अविका के ढेर सारे प्रशंसक हैं और उन्हें निश्चित रूप से अविका की बिदाई रास नहीं आएगी। धारावाहिक की कहानी को पाँच वर्ष इसलिए आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि इसमें ताजगी के साथ-साथ नई चुनौतियाँ आए ताकि रोमांच पैदा हो। कहानी में यह बदलाव जुलाई के मध्य तक होगा। जहाँ तक आनंदी की भूमिका का सवाल है तो चर्चा है कि जमशेदपुर की प्रत्युशा बैनर्जी को इसके लिए चुना गया है। यह चुनाव ऑडिशन के जरिये किया गया।

अब ये धारावाहिक को रोचक बनाने के लिए किया जा रहा है या बात कुछ और है।ये तो आने वाला समय बतायेगा। वैसे आप को बता दें कि जितने सीरियलस बच्चों को लेकर बनाये गए थे जैये इमेजिन का धारावाहिक काशी....... में भी किरदार बड़े हो गए हैं और धारावाहिक समाजिक कुरीतियों को दिखाते-दिखाते प्रेम और दोस्ती की कहानी कहने लगा। कहीं ऐसा ही कुछ बालिका वधू के साथ न हो जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X