..................... Anand Piramal lift Isha Ambani in his lap in front of Mukesh Ambani, know the reaction! - Hindi Filmibeat

ईशा अंबानी को गोद में उठाकर रोमांटिक हुए दामाद जी, चिल्ला पड़े मुकेश अंबानी, ऐसा था नीता अंबानी का रिएक्शन!

isha ambani anand Piramal Mukesh ambani

Isha Ambani Anand Piramal Romance- राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी को अब कई महीने हो गए हैं लेकिन इस दौरान जो कुछ भी हुआ वो काफी शानदार था।

चाहे वो स्टेज परफॉर्मेंस हों या फिर किसी तरह का इवेंट.. उसके वीडियोज अभी भी सामने आते रहते हैं। इस दौरान अंबानी परिवार फुल मूड में था और सभी ने काफी एंजॉय किया।

लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल नजर आ रहे हैं। परफॉर्म करते हुए आनंद ने कुछ ऐसा किया कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी उछल पड़े।

ईशा को गोद में उठाया

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि ईशा अंबानी और आनंत नाचते हुए स्टेज में एंट्री मारते हैं। इस दौरान सामने काफी पब्लिक है और मुकेश-नीता भी बैठे हैं। डांस करते हुए अचानक आनंद ने ईशा को अपनी गोद में उठा लिया और रोमांटिक अंदाज में उनकी तरफ देखने लगे।

इस दौरान ईशा अंबानी हंसने लगी है और शरमा गईं। सामने बैठे मुकेश अंबानी ने शोर मचाने शुरु कर दिया और तालियां बजाते दिखे। इस दौरान नीता अंबानी ने भी खुशी जाहिर की। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

इसको nitamukesh.ambani नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि अमीर लोगों की आंखों में शर्म नहीं बचती क्योंकि सामने मां-बाप बैठे हैं।

हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद हुई ट्रोलिंग में किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस वक्त काफी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। राधिका मर्चेंट का कोई भी वीडियो या तस्वीर हो उसको काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X