फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित के बर्थडे पर उमड़ आया पूरा बॉलीवुड, अमीषा पटेल और काजोल ने लूटी महफिल

Anand Pandit Birthday Bash: गुरुवार की रात सितारों से सजी रात थी, जब बॉलीवुड जगत के कुछ सबसे बड़े सितारे फिल्म निर्माता आनंद पंडित का 60वां जन्मदिन मनाने के लिए एक छत के नीचे आए। इस पार्टी में लगभग पूरा का पूरा बॉलीवुड ही उमड़ आया था।
सलमान खान
बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान आनंद पंडित के 60वें बर्थडे पर ब्लैक पैंट सूट में नजर आए। उन्होंने नीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी और उनका लुक काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहा था।
शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरुख खान, जिनकी फिल्म डंकी हाल में रिलीज हुई, अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर निर्माता के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। वो ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।
काजोल
शाहरुख खान के अलावा उनकी दीवाले को-स्टार काजोल भी पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में शामिल हुईं। उन्हें नीले रंग की खूबसूरत और बोल्ड साड़ी में में देखा गया और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
उर्वशी रौतेला
इस सितारों से सजी महफिल में उर्वशी का भी ग्लैम लुक देखने को मिला। हसीना ने ट्रांसपैरेंट ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। जिसे देखने के बाद हर किसी के मुंह से सिर्फ वॉव ही निकला। उर्वशी के इस लुक की बहुत से लोग तारीफ कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन भी इस पार्टी में शान बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने एवरग्रीन ऑल ब्लैक लुक से लोगों को अपना दीवाना बनाया।
सितारों का लगा मेला
इस पार्टी में रितेश देशमुख, मनीष पॉल, शांतनु महेश्वरी, अनुपम खेर, वरुण शर्मा, मधुर भंडारकर और रणदीप हुड्डा अपनी नई नवेली दुल्हन लिन लैशराम के साथ पहुंचे थे।
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल आनंद पंडित के बर्थडे पर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ पहुंचे। दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की हुई थी और ग्रैबिएला काफी खूबसूरत और फिट दिख रही थीं।
अमीषा पटेल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी इस पार्टी में बिलकुल हॉट अंदाज में नजर आईं। उन्होंने बेज कलर का टॉप और मिनी स्कर्ट पहना हुआ था। एक्ट्रेस का ये लुक काफी हॉट लग रहा है।
अमिताभ और अभिषेक बच्चन पहुंचे साथ
आनंद पंडित के बर्थडे पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों पहुंचे थे। इस बाप-बेटे की जोड़ी ने आनंद पंडित के साथ पोज भी दिए। यही नहीं इनके साथ जैकी श्रॉफ ने भी आनंद पंडित के साथ पोज दिए।


Click it and Unblock the Notifications











