हां, फिल्म में मैंने सलमान खान को REPLACE किया है!
शाहरूख खान आज कल अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल को प्रमोट कर रहे हैं। और इस दौरान वो अपनी अगली फिल्म की तारीफों के पुल बांधना नहीं भूल रहे हैं। वो खुलकर अपनी आनंद एल राय वाली फिल्म पर भी बात कर रहे हैं।
बातों बातों में उन्होंने बताया कि आनंद ये फिल्म सलमान खान के साथ बनाना चाहता था। लेकिन उस समय अच्छे वीएफएक्स नहीं थे फिर डेट्स की प्रॉब्लम हुई और उस वक्त फिल्म नहीं बन पाई।

गौरतलब है कि सलमान खान के इस कैमियो की शाहरूख खान ने तगड़ी कीमत चुकाई है। शाहरूख की फिल्म में कैमियो करने के लिए सलमान का PRICE जानिए यहां।
बहरहाल, एक तरह से सलमान ने शाहरूख खान का उधार चुका ही दिया। इससे पहले शाहरूख ने सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में कैमियो किया था। सलमान बताते हैं कि मैंने शाहरूख को फोन किया और उसने बिना रोल सुने ही हां कर दी।
वहीं शाहरूख का कहना है कि अगर सलमान खान आपको फोन कर रहा है तो आप उसे ना बोलने की हिम्मत कैसे दिखा सकते हैं। जानिए सलमान खान ने कौन कौन सी फिल्में रिजेक्ट की हैं।


Click it and Unblock the Notifications