ALERT: ''खान साब के टच में हूं....दिसंबर से शूटिंग हो जाएगी शुरू!''
शाहरूख खान और आनंद एल राय की अगली फिल्म पर काफी डीटेल्स बाहर आ चुकी हैं और उम्मीद है कि इस फिल्म से शाहरूख खान फैन्स को और ज़्यादा चौंका देंगे।
फिल्म में शाहरूख खान बौने का किरदार निभा रहे हैं और आनंद एल राय ने पहले फिल्म के लिए सलमान खान को साइन किया था। लेकिन स्टोरी लीक होने के बाद सलमान ने फिल्म छोड़ दी।
[FLOP SHOW: "मेरे जैसे स्टार के साथ फैन जैसी फिल्म"]
अब शाहरूख खान फिल्म में फाइनल हो चुके हैं और फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो फिल्म क्रिस्मस 2017 पर रिलीज़ हो सकती है।
फिल्म में शाहरूख खान एक बौने का किरदार निभाएंगे लेकिन आनंद एल राय का मानना है कि फिल्म 2 फीट के इंसान की बहुत ही लंबी कहानी है। शाहरूख खान किरदार मेरठ का होगा और फिल्म की शूटिंग यूपी में की जाएगी।
माना जा रहा है कि फिल्म में शाहरूख खान के साथ अनुष्का शर्मा को फाइनल कर लिया गया है। इसके बाद शाहरूख खान इम्तियाज़ अली की फिल्म करेंगे। जानिए इम्तियाज़ की फिल्म में मिलने वाला है क्या क्या -


Click it and Unblock the Notifications
