Anand L Rai signs Vicky Kaushal: विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर मांगी थी आनंद एल राय से फिल्म, कर लिया साईन

Anand L Rai signs Vicky Kaushal

Anand L Rai signs Vicky Kaushal: डायरेक्टर आनंद एल राय, अपनी फिल्म रक्षाबंधन के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट भी गए हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए विकी कौशल [Vicky Kaushal] को साईन कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी जो कि 2023 में फ्लोर पर जाएगी और उसी साल रिलीज़ भी की जाएगी।

ये आनंद एल राय और विकी कौशल की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले, दोनों एक साथ मनमर्ज़ियां में काम कर चुके हैं। ये फिल्म आनंद एल राय ने प्रोड्यूस की थी और अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट की थी। गौरतलब है कि विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर आनंद एल राय से काम मांगा था।

आनंद एल राय की अतरंगी रे देखने के बाद विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर आनंद एल राय से गुज़ारिश करते हुए लिखा - सर प्लीज़ मुझे भी अपनी फिल्म में कास्ट कर लीजिए। आनंद एल राय ने बिना समय गंवाए विकी कौशल को जवाब देते हुए लिखा - धन्यवाद मेरे भाई। तू कास्ट नहीं होगा, तू जब भी होगा कहानी होगा।

बड़ी फिल्में हुई हैं डिब्बाबंद

बड़ी फिल्में हुई हैं डिब्बाबंद

गौरतलब है कि विकी कौशल की दो बड़ी पीरियड फिल्में इस समय अटकी हुई हैं। एक तरफ, करण जौहर की तख़्त जिसमें विकी कौशल, औरंगज़ेब की भूमिका में दिखाई देने वाले थे। इसके अलावा, विकी कौशल, आदित्य धर की फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा के लिए ट्रेनिंग कर चुके थे लेकिन वो फिल्म अब बजट की वजह से अटक चुकी है।

पूरी कर चुके हैं शूटिंग

पूरी कर चुके हैं शूटिंग

विकी कौशल पिछले साल सारा अली खान के साथ इंदौर में लक्ष्मण उतेकर की अनाम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। माना जा रहा है कि फिल्म को कार्तिक आर्यन - कृति सैनन स्टारर सुपरहिट फिल्म लुका छिपी के फ्रेंचाईज़ी के अगले पार्ट के तौर पर पेश किया जाएगा और इसे फिलहाल लुका छिपी पार्ट 2 कहा जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग, विकी और कैटरीना कैफ की शादी से पहले ही शुरू हो चुकी थी।

छोटे छोटे बजट की ढेरों फिल्में

छोटे छोटे बजट की ढेरों फिल्में

गौरतलब है कि उरी के बाद विकी कौशल बॉक्स ऑफिस स्टार बन चुके हैं। उरी विकी कौशल की पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म के साथ विकी ने एक ही साथ 100 और 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। आने वाले समय में काफी बड़ी फिल्मों पर सट्टा लगा हुआ है। वहीं विकी कौशल के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है। विकी कौशल के पास एक तरफ जहां भारी भरकम प्रोजेक्ट्स हैं वहीं उनके पास हल्की फुल्की फिल्मों की भी लाईन लगी हुई है। विकी कौशल शशांक खेतान की फिल्म भी पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म का नाम है गोविंदा नाम मेरा। इसके अलावा, विकी कौशल, आनंद तिवारी की एक अनाम फिल्म और यशराज फिल्म्स के साथ एक फिल्म पूरी कर चुके हैं।

कई फिल्मों के लिए हो रही है कांटे की टक्कर

कई फिल्मों के लिए हो रही है कांटे की टक्कर

वहीं विकी कौशल को इस समय दो फिल्मों के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा से टक्कर लेनी पड़ी। जहां रोहित शेट्टी नेटफ्लिक्स के लिए एक कॉप सीरीज़ बना रहे थे जिसके लीड रोल के लिए विकी कौशल के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी अप्रोच किया गया था। अब इस सीरीज़ में सिद्धार्थ फाईनल हो चुके हैं। दूसरी तरफ सौरव गांगुली बायोपिक के लिए भी लव रंजन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और विकी कौशल के नाम पर विचार करना शुरू किया है। और रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोल के लिए भी सिद्धार्थ के फाईनल होने की उम्मीद ज़्यादा है। सैम मानेक शॉ बायोपिक के लिए भी विकी कौशल को रणवीर सिंह से कड़ी टक्कर मिली थी।

रिजेक्ट कर दी थी कबीर खान की फिल्म

रिजेक्ट कर दी थी कबीर खान की फिल्म

जब 83 बनने की शुरूआत हुई थी तो उस समय, फिल्म के लिए विकी कौशल ने भी ऑडीशन दिया था। विकी कौशल ने फिल्म में मोहिंदर अमरनाथ के किरदार के लिए ऑडीशन दिया था। कबीर खान ने इस रोल के लिए विकी को फाईनल भी कर लिया था और वो विकी कौशल के साथ काम करने को काफी उत्साहित भी थे। लेकिन इसके बाद विकी कौशल की फिल्म राज़ी रिलीज़ हुई और विकी कौशल के काम को बहुत पसंद किया गया जिसके बाद विकी कौशल, रणवीर सिंह के साथ फिल्म में सेकंड लीड में नहीं नज़र आना चाहते थे। इसलिए विकी कौशल ने ये फिल्म छोड़ दी और ये रोल साक़िब सलीम के हिस्से आ गया।

इस साल के बेस्ट एक्टर

इस साल के बेस्ट एक्टर

इस साल हर अवार्ड फंक्शन में विकी कौशल ने क्रिटिक्स अवार्ड अपने नाम किया है। उनकी फिल्म सरदार ऊधम के लिए विकी कौशल को ढेरों प्रशंसा मिली है तो ढेरों अवार्ड्स भी। शूजित सरकार द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में विकी कौशल स्वतंत्रता सेनानी सरदार ऊधम की भूमिका में थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X