मैंने सलमान को केवल फिल्म का आईडिया सुनाया, मुझे लगा शाहरूख BETTER हीरो होंगे - ज़ीरो डायरेक्टर

शाहरूख खान की आनंद एल राय फिल्म ज़ीरो रिलीज़ होने को तैयार है और फिल्म की रिलीज़ से पहले फिल्म का शाहरूख - सलमान ब्रोमांस बाहर आ चुका है। फिल्म से शाहरूख और सललमान का गाना इसकबाज़ी रिलीज़ कर दिया गया है जहां सलमान और शाहरूख कैटरीना के लिए लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

खबरें थीं कि सलमान ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था जिसके बाद शाहरूख की फिल्म में एंट्री हुई। अब आनंद एल राय ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने सलमान के साथ केवल फिल्म का आइडिया डिसकस किया था। जब मैंने फिल्म पूरी लिखी तो मुझे लगा कि सलमान नहीं शाहरूख इसमें बेहतर लगेंगे।

anand-l-rai-reveals-how-zero-s-lead-bauaa-singh-turned-from-salman-to-shahrukh

आनंद एल राय ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि लोग मुझे छोटे शहरों पर फिल्में बनाने वाला कहने लगे थे इसलिए मैं कुछ अलग करना चाहता था। मेरे दिमाग में एक बौने की कहानी थी जो मैं किसी से शेयर करना चाहता था। मैंने सलमान से अपना आइडिया बांटा और उन्होंने कहा कि अच्छा है, चलो इस पर काम करते हैं।

लेकिन जब मैंने तनु वेड्स मनु की शूटिंग पूरी की तो ये आइडिया बिल्कुल ही अलग रूप ले चुका था। जब तक मेरी कहानी पूरी हुई मुझे पूरा यकीन हो गया था कि इस फिल्म में शाहरूख खान ही बेहतर लगेंगे और मैं उनके पास ये कहानी लेकर पहुंच गया। हालांकि बाद मेंं हमने सलमान से फिल्म में कैमियो करने को कहा।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान के हाथ से कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म निकल गई हो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X