सुपरहिट सीक्वल का छोटा टीज़र, 24 अगस्त 2018 की कर लीजिए BOOKING

सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी स्टारर हैप्पी फिर भाग जाएगी की रिलीज़ डेट आ चुकी है। आनंद एल राय के येलो कलर प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इश मज़ेदार सीक्वल को 24 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा। सबसे मज़ेदार बात है कि फिल्म का लोगो नहीं बदला गया है। बस उसमें एक फिर जोड़ दिया गया है।

इस बार फिल्म में एक नहीं, दो दो हैप्पी हैं और दोनों भागने को तैयार हैं। पिछली बार फिल्म से डायना पेंटी भाग कर पाकिस्तान में अभय देओल के पास पहुंच गई थी और इसके बाद फिल्म के सारे कन्फ्यूजन और भारत तक वापस पहुंच पहुंचाने की जद्दोजहद लोगों को काफी पसंद आई थी।

anand-l-rai-gives-tease-diana-penty-sonakshi-sinha-s-happy-phirr-bhag-jaayegi

इस बार फिल्म के लोगो में ही लिखा है कि इस बार 2 हैं। यानि कि दोगुना मज़ा, दोगुनी मस्ती और दोगुना फन। फिल्म का लोगो और रिलीज़ डेट आनंद एल राय ने अपने ट्विटर पर पोस्ट की।

हैप्पी फिर भाग जाएगी की अधिकतर शूटिंग कुआलालांपुर में हुई है। इस बार फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी मुख्य किरदारों में हैं जबकि अली फज़ल और जिमी शेरगिल सहयोगी भूमिकाओं में हैं। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म में अभय देओल का कैमियो हो सकता है।
[200 करोड़ की धमाकेदार कमाई और अब पार्ट 3 का एलान]

हैप्पी भाग जाएगी, 2016 में रिलीज़ हुई थी और उस साल की सरप्राइज़ हिट थी। फिल्म एक लड़की हैप्पी की कहानी थी जो अपनी शादी से भागकर अपने मंगेतर की भिजवाई फूलों की ट्रक में कूदती है पर वो ट्रक पाकिस्तान पहुंच जाती है।

उसे पाकिस्तान से भारत पहुंचाने की कोशिश करता है एक पाकिस्तानी नेता का बेटा, जिसकी मंगनी हो चुकी है लेकिन फिर भी हैप्पी की मदद करते करते उसे हैप्पी से प्यार हो जाता है। ये रॉमकॉम लोगों को काफी पसंद आई थी।

वैसे जानिए बॉलीवुड में किन किन सीक्वल की तैयारी चल रही है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X