Tanu Weds Manu 3: कंफर्म हुआ 'तनु वेड्स मनु 3' की लीड एक्ट्रेस का नाम, कट गया कंगना रनौत का पत्ता?

Kangana Ranaut Tanu Weds Manu 3 Lead Actress: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'तनु वेड्स मनु' अपने दूसरे सीक्वेल के साथ वापसी को तैयार है इस पर फिल्म मेकर आनंद एल राय ने मुहर भी लगा दी है। फिल्म कंगना रनौत के करियर के लिए यू टर्न साबित हुई थी। ऐसे में क्या पहले दो पार्ट की तरह तीसरे पार्ट में भी कंगना ही वापसी करेंगी या कोई और एक्ट्रेस ये बात भी साफ हो गई है।
'तनु वेड्स मनु' के दोनों पार्ट्स जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। आर माधवन के साथ कंगना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं, अकेले कंगना की अदाकारी भी इस पूरी मूवी में चार चांद लगा पाने में कामयाब साबित हुई। दो सक्सेसफुल पार्ट्स के बाद अब फैंस को तीसरे पार्ट का इंतजार है, जिस पर डायरेक्टर आनंद एल राय ने अपडेट दी है।
जूम को दिए इंटरव्यू में आनंद एल राय ने कन्फर्म किया है कि 'तनु वेड्स मनु 3' जरूर बनेगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना ही होंगी या कोई और। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी कि फिल्म कब तक रिलीज हो सकती है।
आनंद एल राय ने कहा कि उन्होंने 'तनु वेड्स मनु 3' के लिए उन्होंने कुछ तय कर रखा है, लेकिन उसे अस्तित्व में लाने के लिए कुछ समय लगेगा। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि फिल्म कंगना के साथ ही बनेगी। आनंद एल राय ने कहा कि कंगना के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी है और वह उनके साथ काम करना पसंद करते हैं। 'तनु वेड्स मनु' फ्रेंचाइजी को हिट बनाने में कंगना का बड़ा रोल है।
फिल्म की रिलीज पर आनंद एल राय ने कहा कि इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा यह फिल्म बनेगी, लेकिन कब रिलीज होगी, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications